Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजधानी के 1897 आंगनबाड़ी केंद्रों से मिल रहा 19465 नौनिहालों को ऑनलाइन ज्ञान
  • देहरादून

राजधानी के 1897 आंगनबाड़ी केंद्रों से मिल रहा 19465 नौनिहालों को ऑनलाइन ज्ञान

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

देहरादून। इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तर्ज पर राजधानी के 1897 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढऩे वाले 19465 नौनिहालों को ऑनलाइन ज्ञान मिल रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। डिजिटल पैरेंट्स मार्गदर्शक कार्यक्रम के तहत व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये स्टडी मैटेरियल ऑडियो और वीडियो से भेजा जा रहा है। कोरोना काल में इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को तो ऑनलाइन क्लासेज का लाभ मिल रहा था। लेकिन, देहरादून जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढऩे वाले बच्चों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। आंगनबाड़ी में पढऩे वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों तक व्हाट्सएप के जरिये ज्ञान पहुंचाने की मुहिम शुरू की है। इसी सप्ताह से इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। बच्चों के साथ ही अभिभावक भी इस पहल की काफी सराहना कर रहे हैं। साथ ही कई परिवार ऐसे हैं, जिनके पास न स्मार्टफोन है और न ही इंटरनेट। ऐसे बच्चों के लिए भी व्यवस्था बनाई जा रही है। ताकि वह भी पढ़ाई से वंचित न रहें। 
योग और साफ-सफाई रखने दी जा रही टिप्स : बच्चों और अभिभावकों से साफ-सफाई के साथ ही रोजाना योग करने की भी अपील की जा रही है। इसके लिए भी वीडियो भेजी जा रही है। अभिभावकों से रोज सुबह 20 मिनट का वक्त अपने बच्चों के साथ बिताने को कहा जा रहा है। ताकि वह योग के साथ ही स्वच्छता के महत्व को समझ सकें। 
पहले बनाई योजना, अब धरातल पर काम : जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा बताते हैं कि डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पहले ऑनलाइन एजुकेशन से संबंधित सामग्री एकत्र की गई। पहले सीडीपीओ, पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, मेराकी फाउंडेशन की मदद से अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए। इस सप्ताह से एजुकेशन सामग्री वाट्सएप के जरिये बच्चों तक पहुंचनी शुरू हो गई है। 
कोरोना काल में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढऩे वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। ऐसे में उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये ऑडियो और वीडियो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे उन्हें भी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तर्ज पर ऑनलाइन एजुकेशन मैटेरियल उपलब्ध हो सके। इसका अच्छा रिजल्ट देखने को मिल रहा है। – डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश
Next: कोरोना के चलते टीबी की जांच नहीं करा रहे लोग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.