Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ममता बहुगुणा का पता नहीं चलने पर सड़कों पर उतरे लोग, श्रीनगर पुलिस का जलाया पुतला
  • पौड़ी

ममता बहुगुणा का पता नहीं चलने पर सड़कों पर उतरे लोग, श्रीनगर पुलिस का जलाया पुतला

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। तीन साल पहले श्रीनगर से गायब हुई ममता बहुगुणा का अभी तक कोई पता नहीं मिलने पर चौरास क्षेत्र के लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार और पुलिस प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने श्रीनगर पुलिस का पुतला दहन भी किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है। उन्होंने ममता की हत्या की आशंका जताते हुए शीघ्र इस मामले में ठोस कार्यवाही किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा यदि जल्द ही कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है तो उन्हें तहसील में धरना प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ सकता है। बुधवार देर सायं चौरास संगम विहार(मंगसू) पीपलचौरी में एकत्रित होकर लोगों ने श्रीनगर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि ममता बहुगुणा लगभग 3-साल से अपने ससुराल नर्सरी रोड श्रीनगर गढ़वाल से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। जिसका आज तक पुलिस प्रशासन कोई सुराग या सबूत तक नहीं जुटा पाई। कहा इस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) श्रीनगर ने पुनः जांच के आदेश दे दिए हैं। मौके पर लोगों ने संगम विहार से मढ़ी चौरास कॉलोनी गेट तक मार्च भी निकाला। साथ ही समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से कीर्तिनगर पुलिस प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेजा गया। कहा दो दिन के भीतर निष्पक्ष तरह से जांच में तेजी लाई जाए और इस प्रकरण की जांच सीबीआई/सीबी-सीआईटी को सौंपी जाए। अन्यथा उप-जिलाधिकारी कार्यालय श्रीनगर के समक्ष समस्त चौरास क्षेत्रवासी अन्न-जल छोड़ कर बैठने को विवश हो जाएंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजयंत निजवाला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप भंडारी, विनोद चमोली, शैलेश मलासी, राजाराम जोशी, प्रदीप जोशी, पल्लवी राज, प्रधान दीपिका डालिया, रेखा पटवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिली में नर्सिंग स्टूडेंट बनी हैं जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर ने शेयर किया पोस्टर
Next: अंकिता हत्याकांड: माजफ में कांग्रेसियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.