Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हाईकोर्ट स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक
  • नैनीताल

हाईकोर्ट स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल से शिफ्टिंग के विरोध में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें शिफ्टिंग के निर्णय को गलत बताया गया। अधिवक्ताओं ने संवैधानिक रूप से स्थायी हाईकोर्ट को अन्यत्र स्थानांतरित करने का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है। बुधवार को हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नैनीताल से हाईकोर्ट को किसी भी कीमत पर शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा। इस मसले पर व्यापक जन समर्थन जुटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेताओं, अफसरों व भूमाफियाओं के गठजोड़ को ध्वस्त करने, पहाड़ी राज्य की अवधारणा को साकार करने की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। इस मामले में हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के साथ ही नैनीताल जिला बार के अधिवक्ताओं की आम बैठक 19 अक्तूबर को हाईकोर्ट बार सभागार में रखी गई है। जिसमें हाईकोर्ट शिफ्ट करने के प्रयासों का विरोध करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एमसी पंत, सैय्यद नदीम मून, आरएस संभल, त्रिभुवन फर्त्याल, दुर्गा मेहता, कमलेश तिवारी, जयवर्धन कांडपाल, निरंजन भट्ट, नवनीश नेगी, शिवानन्द भट्ट, योगेश पचौलिया, भुवनेश जोशी, कैलाश तिवारी, जेसी कर्नाटक सहित कई अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पदोन्नति की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
Next: राशिफल 13 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.