Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मां के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों की रकम हड़पने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

मां के फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों की रकम हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपने दो भाइयों पर बैंक मैनेजर व कर्मचारियों से सांठगांठ कर मां के फर्जी हस्ताक्षर से लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शक्ति नगर निवासी प्रशांत कुमार वर्मा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि उसके पिता एडवोकेट शिवकिशोर वर्मा की मृत्यु 17 जनवरी 2008 को होने के बाद विभिन्न मदों से आई रकम में से पांच लाख रुपये की एफडीआर उसके साथ ही भाई विकास वर्मा, कलश मंडप निवासी मुकेश वर्मा व उसकी माता कमलेश वर्मा के नाम से अल्मोड़ा कोऑपरेटिव बैंक में कराई गई थी। आरोप लगाया कि 2016 में रकम दोगुनी होने पर उसकी सहमति के बिना विकास वर्मा ने मां की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर साढ़े चार-साढ़े चार लाख के दो चेक जारी कर एमएसआई बनवाई और नौ लाख की रकम मां कमलेश वर्मा, मुकेश वर्मा व विकास वर्मा के बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त खाते में जमा की गई। इसके बाद भाई मुकेश वर्मा और विकास वर्मा ने रकम को आपस में बांट लिया। इसके अलावा 14 फरवरी 2017 को दोनों ने अल्मोड़ा अर्बन बैंक मैनेजर व कर्मचारियों से सांठगांठ कर मां के खाते के चेक पर जाली हस्ताक्षर करके 2.15 लाख रुपये की रकम निकाल ली। आरोप लगाया कि चेक पर जो हस्ताक्षर है, वह मां के हस्ताक्षर से भिन्न हैं। जब उसने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी भाइयों समेत बैंक मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकासनगर कोतवाली में स्थानांतरित हुआ हिमाचल प्रदेश में दर्ज अवैध खनन और खनन चोरी का मुकदमा
Next: पदोन्नति की मांग को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.