Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान बेड़े के लिए अमेरिका से 9 करोड़ डॉलर में कलपुर्जे खरीदेगा भारत
  • उत्तराखंड

सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान बेड़े के लिए अमेरिका से 9 करोड़ डॉलर में कलपुर्जे खरीदेगा भारत

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

रक्षा क्षेत्र की बड़ी कंपनी लॉकहीड-मार्टिन के जरिए होगी डील

वाशिंगटन(RNS)। पेंटागन ने सी-130जे सुपर हरक्यूलिस मालवाहक विमान के भारत के बेड़े के लिए 9 करोड़ डॉलर मूल्य के उपकरणों, कलपुर्जों और साजो-सामान खरीदने के भारत के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। ‘रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी’ (डीएससीए) ने कांग्रेस को अपनी अधिसूचना में कहा कि प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका एवं भारत के बीच सामरिक साझेदारी मजबूत करने में मदद मिलेगी, जिससे अमेरिका की विदेश नीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी। इससे एक ऐसे बड़े रक्षा साझेदार की सुरक्षा स्थिति भी मजबूत होगी, जो हिंद-प्रशांत एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, शांति एवं आर्थिक विकास के लिए अहम ताकत बना हुआ है। अधिसूचना के अनुसार, प्रस्तावित बिक्री सुनिश्चित करती है कि पहले खरीदे गए विमान भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना परिवहन की जरूरतों, स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता और क्षेत्रीय आपदा राहत में आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रभावी तरीके से संचालित हो सके। इसमें कहा गया है कि कलपुर्जों की बिक्री और सेवाओं से भारतीय वायुसेना बड़े मिशनों में तैनात होने के लिए तैयार बेड़े को बनाए रखने में सक्षम होगी। इस प्रकार की बिक्री के लिए ‘सैन्य निर्यात नियंत्रण कानून’ के तहत अधिसूचना अनिवार्य है। सांसदों के पास प्रस्तावित बिक्री की समीक्षा के लिए 30 दिन का समय होता है। यह बिक्री रक्षा क्षेत्र की बड़ी कंपनी लॉकहीड-मार्टिन संभव बनाएगी। भारत उन 17 देशों में से एक है, जिन्हें अमेरिका ने अपना सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान बेचा है। भारतीय वायु सेना के पास इस समय 5 सी130जे-30 विमानों का बेड़ा है। भारत ने 6 और सी-130जे-30 सुपर हरक्यूलिस विमान का ऑर्डर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में गांधी, शास्त्री जयंती पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित
Next: किम जोंग उन के साथ दो महीने बाद नजर आई बहन

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.