Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोडवेज में मृतक आश्रितों को जल्द मिले नियुक्ति
  • देहरादून

रोडवेज में मृतक आश्रितों को जल्द मिले नियुक्ति

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
default featured image

देहरादून। रोडवेज के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आश्रितों ने अनुकंपा के आधार पर रोडवेज में नियुक्ति देने की मांग की है। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी मृतक आश्रितों के आंदोलन को समर्थन दिया। एकता विहार में धरने पर बैठे मृतक आश्रितों ने रोडवेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सभी विभागों में अनुकंपा के आधार पर मृतक आश्रितों को नौकरी दी जा रही है, लेकिन रोडवेज में 2016 से मृतक आश्रितों की सेवा पर रोक है। जिस कारण प्रदेश में 200 से ज्यादा मृतक आश्रितों को नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। उनको आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। महामंत्री दिनेश पंत ने कहा कि मृतक आश्रितों को जल्द नियुक्ति मिलनी चाहिए। परिषद मृतक आश्रितों की एक सूत्रीय मांग का पूर्ण समर्थन करता है। युवाओं को भरोसा दिलाया कि परिषद की तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा, कर्मचारियों को आंदोलन में भी शामिल होना पड़ेगा तो इसमें पीछे नहीं हटेंगे। प्रतिनिधिमंडल में उप महामत्री विपिन बिजल्वाण, क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह, मंत्री राकेश पेटवाल, अनुराग नौटियाल, देवेंद्र सिंह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोर गिरफ्तार कर दो दुपहिया बरामद किए
Next: वीपीडीओ घोटाला मामले में आरोपी बने भर्ती घपलों में जेल में बंद तीन आरोपी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.