Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जड़ी बूटियों के कृषिकरण पर दिया जोर
  • पौड़ी

जड़ी बूटियों के कृषिकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध संस्थान (हैप्रक), फॉरेस्ट्री एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के माध्यम से संचालित भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की हिमालयन बायो रिसोर्स मिशन परियोजना के कार्यों की जमीनी हकीकत का निरीक्षण एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा मिशन के वरिष्ठ सलाहकार डा. मोहम्मद असलम द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने जड़ी बूटियों के कृषिकरण को बढ़ावा दिए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करने हेतु रामणी, खुनाना, पडेरगांव के साथ ही बनियाकुंड का भ्रमण किया। कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए डॉ. असलम ने कहा कि अगले वर्ष का टारगेट अभी से निर्धारित कर लिया जाए। जिससे समय पर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ कर परियोजना के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। डॉ. असलम ने हैप्रेक संस्थान के फील्ड स्टेशन बनियाकुंड में किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि हैप्रेक संस्थान के पास उपलब्ध संसाधनों के आधार पर ये कहने में प्रसन्नता हो रही है कि हैप्रेक संस्थान गढ़वाल विवि की ताकत है। कहा हिमालय के नजदीक होने के कारण हिमालयी राज्यों के अन्य विश्वविद्यालयों की तुलना में हिमालय की जैव सम्पदा को संरक्षित रखते हुए शोध के माध्यम से आम जनमानस हेतु और अधिक उपयोगी बना सकता है। जिससे हमारा बायो रिसोर्स स्थानीय लोगों की अतिरिक्त इनकम का जरिया बन सके। डॉ. मोहमद असलम को हर्बल रिसर्च एवं डेवलपमेंट संस्थान, मंडल, गोपेश्वर का भ्रमण भी करवाया गया। फील्ड कार्यों की समीक्षा के दौरान हैप्रेक के निदेशक, प्रो. एमसी नौटियाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विजयकांत पुरोहित, पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी, झंडू फाउंडेशन के डा. रमेश उनियाल, डा. बीके बिष्ट, डा. लक्ष्मण कंडारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाकियू टिकैत ने की सीबीआई जांच की मांग
Next: जिपंस नरेंद्र बिष्ट ने दिया सीएम को ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.