Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • 8 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों ने बारिश में किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

8 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों ने बारिश में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। बलुवाकोट महाविद्यालय के छात्रों ने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर बारिश के बीच सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। नए विषयों की यहां स्वीकृति नहीं दी जा रही है। ऐसे में सीमांत के युवा उच्च शिक्षा के लिए अन्य महाविद्यालयों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष सागर विष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय के बाहर भारी बारिश के बीच सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर सीमांत के युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा महाविद्यालय से सटी रेडक्रास की 52 नाली भूमि बीआरओ को दी जा रही है। इस भूमि के हस्तांतरण के बाद महाविद्यालय का विकास थम जाएगा। इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की भारी कमी है। नए विषयों की स्वीकृति नहीं मिलने से सीमांत के युवा इन विषयों का ज्ञान लेने के लिए अन्य महाविद्यालयों की दौड़ लगा रहे हैं। कहा बलुवाकोट महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन सरकार इन गंभीर समस्याओं पर विचार न कर सीमांत के युवाओं के साथ छल कर रही है। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर शशांक ऐरी, शिल्पा बोरा, पार्वती, कमला, लक्ष्मी, मीनाक्षी, निम्मी, पूजा, अनूप सिंह, राजेंद्र कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टाइगर जिंदा है के बाद अली अब्बास की फिल्म में फिर दिखेंगे सलमान खान
Next: कुमाऊँ के जिलों में डोली धरती, लोगों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.