
काशीपुर। क्षेत्र निवासी एक महिला ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शनिवार को कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम रामजीवनपुर, गढ़ीनेगी निवासी बबली पत्नी जयवीर सिंह ने कहा पांच अक्तूबर की शाम उसके पड़ोसी राजू, राजकुमार, नीतू, रीना, ओमप्रकाश और उसकी पत्नी घर में घुस आए। आरोप है उन्होंने घर में उसके, उसके बेटे विनीत, पुत्री कंचन और पति जयवीर सिंह को पाटल, सरिया और डंडे से पीटा। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की।

