Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ढिकवालगांव पेयजल योजना की दशा में सुधार न होने पर जताया आक्रोश
  • पौड़ी

ढिकवालगांव पेयजल योजना की दशा में सुधार न होने पर जताया आक्रोश

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड खिर्सू की बीडीसी बैठक आहुत की गई। इस मौके पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और जंगली जानवरों की समस्या से संबंधित मुद्दे प्राथमिकता से उठे। जन प्रतिनिधियों ने ढिकवाल गांव पंपिंग पेयजल योजना की दशा में सुधार न होने और बैठक में ऊर्जा निगम की अनुपस्थिति पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। ब्लाक सभागार में प्रमुख भवानी गायत्री की अध्यक्षता में आहुत बैठक में प्रधानों और क्षेत्रपंचायत सदस्यों ने कहा कि हर बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट के समाधान की मांग की जाती रही है। लेकिन विभाग ने आज तक इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। प्रमुख भवानी गायत्री ने बताया कि बैठक में ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई गई। इसके अलावा प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सदन में जर्जर विद्यालय भवनों के नवनिर्माण और मरम्मत के प्रस्ताव रखे। साथ ही कृषि और उद्यान विभाग से जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ की मांग की। प्रधानों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुघाणी में डॉक्टर की तैनाती और सुमाड़ी में जर्जर हुए भवन के नवनिर्माण का प्रस्ताव भी रखा। साथ ही स्वीत-गहड़, चपोली-कटाखोली-ग्वाड-चामपाणी आदि मोटर मार्गों के डामरीकरण और वन भूमि के कारण अधर में लटके मोटर मार्गों के निर्माण की कार्रवाई शुरू करने की मांग की। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, खंड विकास अधिकारी दिनेश पंत, ज्येष्ठ प्रमुख भगवान सिंह, कनिष्ठ प्रमुख हेमा नेगी, जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्र, क्षेत्रपंचायत सदस्य मेघा, रूचि, धीरेंद्र सिंह, विपिन धनाई, प्रधान बृजमोहन बहुगुणा, रूकम सिंह रावत, प्रमोद उनियाल, कैलाश नौटियाल सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊँ के जिलों में डोली धरती, लोगों में दहशत
Next: 13.54 ग्राम स्मैक सहित एक गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.