Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एनसीबी ने बरामद की 120 करोड़ की ड्रग्स, एअर इंडिया के पूर्व पायलट समेत 2 गिरफ्तार
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

एनसीबी ने बरामद की 120 करोड़ की ड्रग्स, एअर इंडिया के पूर्व पायलट समेत 2 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के एक गोदाम से 50 किलो मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त की है। इस संबंध में एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं। ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 120 करोड़ आंकी गई है। एनसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ड्रग्स को कहां ले जाया जाना था।
हाल के महीनों में मुंबई में अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में पुलिस की टीम ने ड्रग्स की बरामदगी की है। कल यानि गुरुवार को राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 किलो हेरोइन को जब्त किया था। वहीं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था। हेरोइन की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए आंकी गई थी। डीआरआई अधिकारी के अनुसार, हेरोइन को एक ट्रॉली बैग के अंदर छुपाया गया था।
अगस्त महीने में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। नालासोपारा में एक दवा निर्माण इकाई पर छापेमारी के बाद 1400 करोड़ रुपए कीमत का 700 किलोग्राम से ज्यादा मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त की गई थी। इस दौरान पांच लोग गिरफ्तार किए गए थे। इस ड्रग को एक कंटेनर में रखा गया था और इसे दिल्ली ले जाया जा रहा था।
सितंबर में पुलिस ने मुंबई के नवा शेवा बंदरगाह से 20 टन हेरोइन जब्त की थी। अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1725 करोड़ रुपये बताई गई थी। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर 5 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। इस दौरान एक विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया था। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ से ज्यादा आंकी गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फ्लिपकार्ट का डिलीवरी बॉय 4 लाख के गैजेट्स लेकर फरार
Next: सिद्धारमैया ने भूटान से सुपारी के आयात की अनुमति देने के लिए केंद्र की निंदा की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.