Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फ्लिपकार्ट का डिलीवरी बॉय 4 लाख के गैजेट्स लेकर फरार
  • राष्ट्रीय

फ्लिपकार्ट का डिलीवरी बॉय 4 लाख के गैजेट्स लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
default featured image

बेंगलुरु (आरएनएस)। बेंगलुरु पुलिस फोन, लैपटॉप और कलाई घड़ी सहित 61 गैजेट्स के साथ फरार एक डिलीवरी एक्जीक्यूटिव की तलाश कर रही है, जिसे वह फ्लिपकार्ट की ओर से ग्राहकों के पते पर डिलीवर करने वाला था। वह हाल ही में एक लॉजिस्टिक्स कंपनी में शामिल हुआ था जो ई-कॉमर्स फर्म के लिए डिलीवरी बॉय प्रदान करती है। डिलीवरी एक्जीक्यूटिव जिन उत्पादों के साथ फरार है, उसकी कीमत 4 लाख रुपये है। इसमें आईफोन, लैपटॉप और एंड्रॉइड फोन शामिल हैं। फर्म जॉइन करते समय संदिग्ध शेख बबजन ने खुद के पूर्वी बेंगलुरु का निवासी होने का दावा किया था। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से जुड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी के ऑपरेशनल मैनेजर अभिलाष ने इस संबंध में डीजे हल्ली पुलिस थानी में शिकायत दर्ज कराई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिलाष ने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म ने डिलीवरी बॉय के पद के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था, जिसे देखने के बाद बबजन ने गत 24 सितंबर को संपर्क किया। कंपनी के निर्देशों के अनुसार, उसने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक कैंसल चेक की प्रतियों के अलावा फोटा दिया था। उसके दस्तावेजों की जांच के बाद कंपनी ने उसे काम पर रखा। बबजन ने 25 सितंबर से काम पर आना शुरू किया। उसकी ड्यूटी कनक नगर में फ्लिपकार्ट की लॉजिस्टिक्स यूनिट के साथ लगी। उसी दिन, उसने 6 ऑर्डर डिलीवर किए और ग्राहकों से मिले पैसों का भुगतान कंपनी को कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा हमने आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को पकडऩे के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस को संदेह है कि नौकरी के लिए आवेदन करते समय बबजन ने फर्जी दस्तावेज पेश किए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक और अंकिता: शादीशुदा सनकी आशिक ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
Next: एनसीबी ने बरामद की 120 करोड़ की ड्रग्स, एअर इंडिया के पूर्व पायलट समेत 2 गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.