Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने किया क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का उद्घाटन
  • हरिद्वार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने किया क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
13 (28)

वेदों का ज्ञान ही सर्वश्रेष्ठ-महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरी

हरिद्वार। सन्यास मार्ग कनखल स्थित श्री सूरत गिरी बंगला में महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन एवं वेदस्थली शोध संस्थान, श्री महेश्वरानन्द सामवेद संस्कृत विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन का मुख्य अतिथी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, सूरत गिरी बंगला के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरी महाराज, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, उत्तरखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.देवीप्रसाद त्रिपाठी ने दीप प्रज्ववलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मेयर अनिता शर्मा, पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, विहिप नेता नितिन गौतम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधानभा अध्यक्ष ऋतु ख्ण्डूरी ने कहा कि वेद सनातन धर्म की धरोहर हैं। वेदों से जीवन के प्रत्येक विषय के संबंध में ज्ञान प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरी महाराज सनातन सस्कृति को देश दुनिया में प्रचारित प्रसारित करने का काम कर रहे हैं। संत समाज भारतीय संस्कृति मूल भावना को समाज के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है। सभी को संत महापुरूषों का सम्मान करना चाहिए। महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानन्द गिरी महाराज ने कहा कि वेदों का ज्ञान ही सर्वश्रेष्ठ है। वैदिक सम्मेलन के माध्यम से सनातन धर्म संस्कृति के संबंध में सकारात्मक संदेश दुनिया भर में प्रसारित होगा। जिससे समाज को नई दिशा मिलेगी। युवा पीढ़ी को वेदों का अध्ययन करना चाहिए और वेदों से प्राप्त ज्ञान का उपयोग समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान करना चाहिए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रो.देवी प्रसाद त्रिपाठी ने वेदों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में सनातन संस्कृति व धर्म पल्ल्वित हो रहा है। संत समाज सदैव ही समाज का मार्गदर्शन करता चला आ रहा है। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामण्डलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश, सम्मेलन के मुख्य संयोजक सतीन जैन, विभोर विद्याकुल, विनय शास्त्री, संयोजक डा.अरूण मिश्रा, शिवपूजन, अमित त्यागी, एडवोकेट निखिल सिंघल सहित कई संत महापुरूष भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फार्मासिस्टों का आंदोलन 30 अक्टूबर तक स्थगित
Next: 19 अक्टूबर को दून आ रहे सुधांशु महाराज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.