Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी देने वाले शख्स को बिहार से हिरासत में लिया गया
  • राष्ट्रीय

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी देने वाले शख्स को बिहार से हिरासत में लिया गया

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को बिहार से हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर राजेश कुमार मिश्रा के रूप में पहचाने जाने वाले शख्स को दरभंगा में ट्रेस करने में सफलता हासिल की और उसे हिरासत में ले लिया।
अधिकारी ने कहा, अंबानी परिवार को धमकी भरे कॉल आने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए, मुंबई पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस की मदद से आधी रात को बिहार के दरभंगा के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम आरोपी को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।
अंबानी परिवार को मौत की धमकी के साथ-साथ बुधवार को दक्षिण मुंबई में उनके प्रतिष्ठित निवास एंटीलिया और सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि एचएनआरएफ अस्पताल के कॉल सेंटर पर दोपहर 12.57 बजे और शाम 5.04 बजे अस्पताल की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, उनके बच्चों आकाश और आनंद की जान लेने की भी धमकी दी।
अस्पताल प्रशासन ने डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की और बुधवार शाम को तुरंत जांच शुरू की गई।
बता दें, केंद्र सरकार ने हाल ही में मुकेश अंबानी को जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया कराई है, जबकि उनकी पत्नी को पहले ही वाई प्लस कवर दिया जा चुका है।
50 दिनों में यह दूसरी बार है, जब मुंबई के प्रमुख कारोबारी परिवार अंबानी को धमकी दी गई है।
धमकियों को देखते हुए परिवार, उनके आवास और अस्पताल की सुरक्षा को और कड़ी कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार भारतीय कफ सिरप के खिलाफ डब्ल्यूएचओ का अलर्ट, सीडीएससीओ ने जांच की शुरू
Next: रामायण के इस्लामीकरण के लिए आदिपुरुष के निर्देशक को सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.