Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड रोडवेज में 70 ड्राइवर और कंडक्टरों की नौकरी पर संकट, जबरन रिटायरमेंट का नोटिस
  • देहरादून

उत्तराखंड रोडवेज में 70 ड्राइवर और कंडक्टरों की नौकरी पर संकट, जबरन रिटायरमेंट का नोटिस

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
Breaking badi khabar.jpg

देहरादून। रोडवेज में 70 ड्राइवर-कंडक्टरों का नौकरी का हटना तय हो गया। प्रबंधन ने सभी को जबरन सेवानिवृत्ति के नोटिस थमा दिया हैं। कर्मचारियों को 90 को दिन बाद सेवानिवृत्त समझा जाएगा।
रोडवेज में कई ड्राइवर-कंडक्टर अक्षम होने का हलफनामा देकर बस संचालन और परिचालन के बजाय दफ्तरों में डटे हुए थे। प्रबंधन ने ऐसे ड्राइवर-कंडक्टरों की चिन्हित कर सूची बनाई। इसमें 84 ड्राइवर-कंडक्टरों के नाम सामने आए। प्रबंधन ने 14 ऐसे ड्राइवर-कंडक्टर छोड़कर जो बस ड्यूटी में अक्षम हुए बाकी सभी 70 को जबरन सेवानिवृत्ति के नोटिस भेज दिए हैं। जिन्हें 90 दिन बाद रिटायर समझा जाएगा। इससे रोडवेज के कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी का कहना है कि अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर करना उचित नहीं है। जो कर्मचारी सेवाकाल में अक्षम होते हैं, उनको कानून का भी संरक्षण होता है। बावजूद प्रबंधन नियम विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है।
कहा कि रोडवेज में 500 ऐसे कर्मचारी हैं, जो अपने पद के अनुरूप काम नहीं कर रहे है, पहले इन कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मेजपाल सिंह ने भी प्रबंधन की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन अपने फैसले को वापस नहीं लेता है तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मंडलीय प्रबंधक (संचालन) संजय गुप्ता ने बताया कि मंडल में अक्षम कर्मचारियों को नोटिस भेज दिए हैं। सभी अपना मूल काम छोड़कर अन्य काम कर रहे थे। इसलिए अनिवार्य रिटायरमेंट के नोटिस दिए हैं। नोटिस तिथि के 90 दिन बाद कर्मचारियों को रिटायर समझा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने तस्करी कर हल्द्वानी को ले जाया जा रहा 9 लाख का अवैध लीसा पकड़ा, एक गिरफ्तार
Next: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी अल्मोड़ा में रोजगार मेले का करेगी आयोजन, टाटा कैपिटल हाउसिंग फाईनेंस के लिए होगा साक्षात्कार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.