Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा
  • देहरादून

सेलाकुई नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। नगर क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर क्षेत्र में बने सुलभ शौचालय को एमडीडीए से नगर पंचायत सेलाकुई को स्थानांतरित करने और नगर की बदहाल सड़कों के सुधारीकरण की मांग की है। जिलाधिकारी देहरादून को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने कहा कि सेलाकुई नगर पंचायत के गठन को पूरे डेढ़ वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याएं ज्यों की त्यूं हैं। इससे नगर वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में बताया कि नगर क्षेत्र में कहीं भी पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण सेलाकुई में श्रमिकों का रात दिन की ड्यूटी शिफ्ट पर जाना होता है। जिसमें महिला श्रमिकों का कई तरह से उत्पीड़न होता है। आरोप लगाया कि छेड़छाड़, लूट, चोरी, मारपीट सहित कई आपराधिक घटानाएं हुई हैं। इसके अलावा दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। जिसके चलते नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से लेकर गली मोहल्लों में पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जानी आवश्यक है। बाजार में एमडीडीए ने सुलभ शौचालय बनाया था, लेकिन उस पर ताले लटक रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। उक्त सुलभ शौचालय को नगर पंचायत के हैंडओवर कराया जाय। कहा कि नगर क्षेत्र में रोशना फैक्ट्री व जमनपुर में शनिधाम के पास बदहाल मार्गों का पक्कीकरण किया जाय। ज्ञापन देने वालों में शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष व एडवोकेट शूरवीर सिंह चौहान, तीरथ कुमार, एके चौहान, चमन सिंह, राजेंद्र सिंह, हुकम सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शहर की बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: अष्टमी पर दूनागिरी में लगी भक्तों की भारी भीड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.