Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंतरराष्ट्रीय करेंसी में निवेश का झांसा देकर ठगने वाले गैंग का भंडाफोड़
  • देहरादून

अंतरराष्ट्रीय करेंसी में निवेश का झांसा देकर ठगने वाले गैंग का भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 02/10/2022
rns featured image new

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय करेंसी में व्यापार कर मोटी कमाई का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गैंग का एसटीएफ व साइबर थाना पुलिस ने भंडोफोड़ किया है। मध्यप्रदेश से एक आरोपी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने दून लाकर कोर्ट में पेश किया।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि राजेश जैन निवासी विष्णु गार्डन, सेंट्रल बैंक वाली गली, गीता विज्ञान आश्रम के आगे, कनखल ने 24 अगस्त को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। कहा कि उनसे फोन पर कुछ लोगों ने संपर्क किया। पीड़ित को विदेशी करेंसी में व्यापार का झांसा दिया। उन्होंने खुद को फॉरेक्स लाइव ग्लोबल से जुड़ा बताया। पीड़ित उसके झांसे में आ गए। उन्होंने आरोपियों के बताए अनुसार उनकी कंपनी में बेटे का खाता खुलवा दिया। जिसमें निवेश पर हर रोज का लाभ दिखाया गया। इसमें वह निवेश करते चले गए। इसके बाद रकम निकालने की सोची तो पता लगा कि उनके साथ ठगी हो रही है। इसे लेकर उन्होंने आरोपियों ने संपर्क किया। वह भी संपर्क से दूर हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। यहां केस दर्ज हुआ तो जांच इंस्पेक्टर महेश्वर पूर्वाल के को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि जिन नंबर से संपर्क किया गया और जिन खातों में रकम जमा हुई वह मध्यप्रदेश में संचालित हो रहे हैं। वहां टीम भेजी गई। वहां से पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सन्नी निवासी बाजखेडी, अरनिया, जाबर, जिला सिरोह, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में पता लगा कि उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाए। जिनमें रकम जमा की जा रही थी। इस तरह आरोपी देशभर में कई लोगों को ठग चुके हैं। जिनकी एसटीएफ जानकारी जुटा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला क्रिकेट में उत्तराखंड की लगातार दूसरी जीत
Next: ‘विच्छेदन मुक्त उत्तराखण्ड’ कैंपेन का किया फ्लैग ऑफ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.