Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंकिता हत्याकांड दुखद, नहीं बख्शे जाएंगे उत्तराखंड की बेटी के हत्यारे: संतोष
  • देहरादून

अंकिता हत्याकांड दुखद, नहीं बख्शे जाएंगे उत्तराखंड की बेटी के हत्यारे: संतोष

RNS INDIA NEWS 30/09/2022
default featured image

देहरादून।   भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष ने उत्तराखण्ड की दिवंगत बेटी अंकिता को भाववीनी श्रद्धांजलि देते हुए आश्वस्त किया कि उत्तराखंड की बेटी के हत्यारों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शासन प्रशासन द्वारा की गयी कार्यवाही को संतोषजनक बताते हुए इस पूरी घटना को बेहद दुखदायी बताया।
देहरादून में बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में बी एल संतोष ने दिवंगत अंकिता की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर उन्होंने कहा अमूमन देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह के जघन्य अपराध नही घटते हैं, लेकिन हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी कि दोषियों को कठोरतम सजा मिले ताकि भविष्य के लिए आपराधिक मानसिकता वाले लोगों में भय व्याप्त हो।
शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि समूचे सूबे के साथ साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस दुर्दान्त घटना से दुखी है। इस घटना से हमें सबक लेते हुए मातृ शक्ति के प्रति अधिक संवेदनशील और सजग रहना होगा । उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कभी भी ऐसी घटनाओं को प्रश्रय नहीं देती है और अब हमारा प्रयास है, आरोपियों को ऐसी सजा दिलाना ताकि आने वाले दिनों में कोई इस तरह की घटना के बारे में सोच भी न सके।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि देवभूमि में ऐसी घटनाओं का होना अपने आप में बेहद दुखद है । उन्होंने कहा कि हम इस बेटी की आत्मा की शांति की कामना करते है, वहीं शासन प्रशासन से भी आग्रह करते हैं कि दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिया जाए।
श्रद्धांजलि सभा में लोकसभा सांसद व पूर्व सीएम डॉ . रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दुर्गेश लाल, उमेश शर्मा काऊ, विनोद चमोली, राम सिंह कैड़ा, मती शैलारानी रावत, सहदेव पुंडीर, प्रदेश कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी,कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मती आशा नौटियाल, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, प्रदेश आईटी संयोजक हिमांशु संगतानी, सह संयोजक प्रवीन लेखवार, समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्तदान अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान
Next: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उत्तराखंड को मिला ‘मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट’ अवार्ड

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.