Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रक्तदान अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्तदान अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान

RNS INDIA NEWS 30/09/2022
DD 03 (3)

 देहरादून। रक्तदान अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है। देश भर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से एक अक्टूबर 2022 तक आयोजित रक्तदान अमृत महोत्सव में उत्तराखंड को रक्तदाता पंजीकरण में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के रक्त संचरण परिषद प्रभाग के सौजन्य से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया की ओर से एक अक्टूबर को विश्‍व रक्तदाता दिवस के अवसर पर एम्स दिल्ली में उत्तराखंड राज्य को सम्मानित किया जाएगा। राज्य की ओर से यह सम्मान डा आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ग्रहण करेंगे। इस दौरान डा सरोज नैथानी, निदेशक, रक्त संचरण परिषद उत्तराखंड, डा सुजाता सिंह, प्रभारी अधिकारी, ब्लड सैल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भी मौजूद रहेंगे।

रक्तदाताओं का रक्तकोष पोर्टल में किया रजिस्टर
आपको बता दें 17 सितंबर से सभी जनपदों में रक्तदान अमृत महोत्सव के अंतर्गत रक्तदाताओं का रक्तकोष पोर्टल में रजिस्टर किया गया, ताकि आवश्यकता अनुसार रक्तदाताओं के साथ संपर्क किया जा सके। साथ ही इच्छुक व्यक्तियों ने रक्तदान शिविर में जाकर रक्तदान किया।
शिविर में रक्तदान करने वाले व्यक्तियों तथा रक्तकोष में रजिस्टर करने वाले व्यक्तियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र ई-रक्तकोष पोर्टल से प्राप्त हुए।

रक्तदाता पंजीकरण कराने में किया उत्कृष्ट कार्य
रक्तदान अमृत महोत्सव की उपलब्धि पर डा आर राजेश कुमार, प्रभारी सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बताया कि रक्तदाता पंजीकरण कराने में राज्य एवं जनपद स्तर में समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट कार्य किया, जिसके लिए भारत सरकार सम्मानित कर रही है।

अधिकारी व कर्मचारी गण बधाई के पात्र
इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण बधाई के पात्र है। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य विभाग के ई-रक्तकोष पोर्टल में रक्तदाता के रूप में रजिस्टर करवाएं, ताकि उत्तराखंड रक्तदान के पुण्य कार्य में अपना अहम योगदान दे सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देगी कांग्रेस
Next: अंकिता हत्याकांड दुखद, नहीं बख्शे जाएंगे उत्तराखंड की बेटी के हत्यारे: संतोष

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.