Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • प्रशासन ने मानी जनप्रतिनिधियों की मांगें, आंदोलन खत्म
  • पिथौरागढ़

प्रशासन ने मानी जनप्रतिनिधियों की मांगें, आंदोलन खत्म

RNS INDIA NEWS 29/09/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 14 दिनों से अनशन पर बैठे जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। प्रशासन ने उनकी सभी मांगें मानी हैं, जिसके बाद उन्होंने आंदोलन खत्म किया। प्रशासन के मुताबिक जल्द ही मुनस्यारी में खुशियों की सवारी व रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होगी। स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती भी जल्द होगी। गुरुवार को मुनस्यारी के जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने अपना आंदोलन खत्म किया। तहसीलदार एके सिंह, नायब तहसीलदार भुवन लाल वर्मा, ईई जल निगम संजय कुमार सैनी जनप्रतिनिधियों से वार्ता करने मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी मांगों पर अगले 20 दिन के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया। कहा समाज कल्याण अधिकारी के साथ ही स्कूलों में शिक्षकों की जल्द तैनाती होगी। खुशियों की सवारी को भी यहां तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने उन्हें विवादों में घिरी 1.74 करोड़ की पेयजल योजना के टैंक ध्वस्तीकरण व इनके नवनिर्माण का लिखित आश्वासन दिया। अधिकतर मांगों पर सहमति बनने पर आंदोलनकारी अनशन से उठे। उनके अनशन से उठने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस मौके पर ईश्वर सिंह कोरंगा, मनोहर सिंह टोलिया, सुंदर जोहरी, मल्लिका बिर्थी, एडवोकेट देव सिंह बोरा, एडवोकेट नाथूराम वर्मा, बीडीसी सदस्य कृष्णा सिंह, ग्राम प्रधान राम सिंह नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष भुवन पांडे, सुरेंद्र सिंह पाना सहित कई लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी ने किया 2 अक्टूबर को उत्तराखंड बंद का आह्वान
Next: अंकिता हत्याकांड की जांच पर नजर रखेगा महिला आयोग, कमेटी गठित

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.