Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस ने कहा, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच हो
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कांग्रेस ने कहा, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच हो

RNS INDIA NEWS 26/09/2022
28 (9)

रिसोर्ट में आने वाले उस वीआईपी का नाम भी सार्वजनिक करने की मांग की

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस ने सरकार पर सफेदपोश अपराधियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस सरकार पर संगीन आरोप लगाए। साथ ही सरकार से रिसोर्ट में आने वाले उस वीआईपी का नाम भी सार्वजनिक करने की मांग की जिसका उल्लेख अंकिता की वाट्सअप चेट में आया है। इसके लिए कांग्रेस ने सरकार को 24 घंटे का वक्त दिया है। दोपहर राजीव भवन में तीनों नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पहले दिन से ही अंकिता हत्याकांड में असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। अंकिता के हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस की भूमिका पहले दिन से ही शक के दायरे में है। उन्हें पुलिस रिमांड में न लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने से यह साबित भी हो रहा है। माहरा, गोदियाल और बिष्ट ने कहा कि क्या बात है कि पुलिस के बड़े अधिकारी की फोटो यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले के मास्टर माइंड हाकम सिंह के साथ भी दिखाई देती हैं। और जब अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित का पिता मिलने आता तो वो अफसर कुर्सी से उठकर उन्हे सलाम करता है और फोटो खिंचवाता है। जब विभाग का बड़ा अफसर ही अपराधियों के प्रति इतना विनम्र है तो भला निचला पुलिस कर्मी कैसे सच को आगे रखेगा? उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस सरकार और आरएसएस की कठपुतली बनकर काम कर रही है। इससे सच सामने आने की उम्मीद कम ही है। इसलिए अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के रिसोर्ट भाजपा और संघ नेताओं के अनैतिक कामों के अड्डे बन चुके हैं। सरकार उस रिसोर्ट में आने वाले लोगों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करे कि आखिरकार वहां कौन आ रहा था और कौन कौन लोग आया करते थे? कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर शांत नहीं बैठेगी। यह केवल एक अंकिता नहीं बल्कि प्रदेश की लाखों बेटियों की सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने सभी समान विचारधारा वाले दलों से भी इस मुद़दे पर एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया।
माहरा और गोदियाल ने कहा कि बात बात पर कैंडिल मार्च, धरने-प्रदर्शन करने वाले भाजपा के नेता अब खामोश क्यों हैं? भाजपा के मंत्रियों के मुंह से बोल नहीं फूट रहे हैं। भाजपा के नेता विदेश से लाए चीतों के नामकरण के लिए नाम तो पूछ रहे हैँ, लेकिन अंकिता को श्रद्धांजलि देने को एक ट्वीट तक उनसे नहीं हो पा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घाट पर हाट कार्यक्रम का हुआ विधिवत समापन
Next: अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.