Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकारी डाक्टर का प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक सील
  • देहरादून

सरकारी डाक्टर का प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक सील

RNS INDIA NEWS 26/09/2022
default featured image

सरकारी अस्पताल में हाजिरी लगाने के बाद अस्पताल से गायब होने की मिल रही थी शिकायत

ऋषिकेश। स्थानीय प्रशासन ने ऋषिकेश में एक सरकारी डाक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक को सील किया है। आरोप है कि रेडियोलॉजिस्ट सरकारी अस्पताल में सुबह हाजिरी लगाने के बाद अपने अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में जाकर मरीजों की जांच कर रहे थे। इस तरह की शिकायत पिछले काफी लंबे समय से मिल रही थी। शारदीय नवरात्र का पहला दिन आदर्श ग्राम, पुष्कर मंदिर मार्ग पर प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक संचालित करने वाले सरकारी अस्पताल ऋषिकेश के एक रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर पर भारी पड़ा। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी, सीएमएस डा. पीके चंदोला पुलिस के साथ सरकारी डाक्टर के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पहुंचे और छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सरकारी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट को उनके प्राइवेट क्लीनिक में मरीज का अल्ट्रासाउंड जांच करते हुए पकड़ लिया। जबकि अल्ट्रासाउंड जांच के लिए क्लीनिक में लोग अपनी बारी का इंतजार करते मिले। जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। प्रशासनिक टीम ने सरकारी अस्पताल में डयूटी के समय खुद के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में मरीजों की जांच करने का दोषी पाया। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सरकारी डाक्टर के मनन्त नाम से संचालित प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक को सील कर दिया है। बताया कि पिछले काफी समय से सरकारी अस्पताल में हाजिरी लगाने के बाद रेडियोलॉजिस्ट यूएस खरोला के अस्पताल से गायब होने की शिकायत मिल रही थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

भ्रूण लिंग परीक्षण की आशंका:  सरकारी डाक्टर के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में भ्रूण लिंग परीक्षण की प्रशासन ने आशंका जतायी है। एसडीएम ने बताया कि प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में कार्रवाई के दौरान जांच कराने वाली ज्यादातर महिलाएं नजर आयी। पूछताछ करने पर महिलाएं सकपका गई। मामले की जांच की जाएगी। आरोप साबित होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विभागीय कार्रवाई के निर्देश:  उपजिलाधिकारी एसएस नेगी ने सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पीके चंदोला को डयूटी के समय खुद के प्राइवेट अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में मरीजों की जांच करने वाले सरकारी डाक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, 69 शिकायतें दर्ज
Next: मोबाइल पर बात करते हुए छत से गिरा मजदूर, घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.