Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घाट पर हाट कार्यक्रम का हुआ विधिवत समापन
  • हरिद्वार

घाट पर हाट कार्यक्रम का हुआ विधिवत समापन

RNS INDIA NEWS 26/09/2022
rns featured image new

पर्यावरण के प्रति सजग रहने की आवश्यकता-विजयपाल बघेल

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य परियोजना प्रबन्धन ग्रुप एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान जिला गंगा संरक्षण समिति, द्वारा वन प्रभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से चण्डीघाट रिवर फ्रन्ट में चल रहे घाट पर  हाट कार्यक्रम का सोमवार को विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर युवा मंडलों ने हाट लगाकर विभिन्न सूचना, शिक्षा एवं संचार (आई.ई.सी.) गतिविधियों का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद विजय पाल बघेल, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती संदीपा शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य, वनाधिकारी यशपाल राठौर ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के गंगादूतों एवं युवा मंडलों ने गणेश वन्दना और गंगा अवतरण, गढ़वाली नृत्य एवं नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें लक्सर और बहादराबाद के गंगादूतों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में देवयानी ने प्रथम, सदक्ष पाराशर ने द्वितीय तथा प्रियंका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गंगा अवतरण प्रथम, गढ़वाली नृत्य द्वितीय एवं घूमर नृत्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में वाणी प्रथम, जानवी ने द्वितीय एवं कमलजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजयपाल बघेल ने उपस्थित जनमानस, श्रद्धालुओं को माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाएं रखने का अह्वान किया और कहा कि वर्तमान समय मे लोग आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन इस दौड़ में हम प्रकृति को नष्ट करते जा रहे हैं। निरंतर ऑक्सीजन लेवल कम होता जा रहा है। ग्लेशियर भी तेजी से पिघल रहे  हैं। गंगा का जल भी प्रदूषित हो रहा है। यहां तक कि घरों तक हम शुद्ध जल नही उपलब्ध करा पा रहे है।ं इसलिए सभी को पर्यावरण के प्रति सजग होने की आवश्यकता है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र एवं वन विभाग के कार्यों की सराहना भी की। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नेत्रपाल सिंह, मनोज निषाद, सदक्ष पाराशर, गार्गी, प्रियंका, दीपक, अंकुल, निवेदिता, कमलजीत ने कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालक दिनेश नौटियाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग को भगाने वाले अभियुक्त को भेजा जेल
Next: कांग्रेस ने कहा, अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच हो

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.