Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर संतों से आशीर्वाद लिया
  • हरिद्वार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर संतों से आशीर्वाद लिया

RNS INDIA NEWS 26/09/2022
16 (23)

हरिद्वार। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक ने श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्थित हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर देश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सभी ने 9 अक्टूबर से जूना अखाड़े द्वारा शुरू की जा रही छड़ी यात्रा की सफलता की कामना करते हुए छड़ी पूजन भी किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व कैबिनेट मंत्री डा.निशंक व विधायक मदन कौशिक के जूना अखाड़े पहुंचने पर अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज, अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज, सचिव श्रीमहंत महेशपुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी ने शॉल ओढ़ाकर एवं गंगाजली भेंट कर स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नगर के रक्षक कोतवाल आनंद भैरव मंदिर, भगवान दत्तात्रेय मंदिर, शनिदेव मंदिर में भी पूजा अर्चना की और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी, महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी, श्रीमहंत प्रेमगिरी से अखाड़ों की प्राचीन परंपरा, हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मंदिर आदि कई आध्यात्मिक चर्चा की। पत्रकारों से वार्ता करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वे नवरात्रों के अवसर पर मायादेवी के दर्शन करने के लिए हरिद्वार आए हैं। देश की प्रगति, उन्नति, खुशहाली तथा विश्व शांति के लिए मां मायादेवी से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्धि, पलायन रोकने व पौराणिक तीर्थो के जीर्णोद्धार के लिए निकाली जाने वाली पवित्र छड़ी यात्रा की सफलता के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर कोठारी महंत महाकाल गिरी, महंत, सचिव श्रीमहंत पशुपति गिरी, महंत रामगिरी आदि संतों ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन
Next: अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग उठाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.