Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीखेत में होटल रिसॉर्ट्स में छापेमारी, महिला कर्मियों की काउंसलिंग
  • अल्मोड़ा

रानीखेत में होटल रिसॉर्ट्स में छापेमारी, महिला कर्मियों की काउंसलिंग

RNS INDIA NEWS 26/09/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा।  ऋषिकेश में अंकिता हत्याकांड के बाद रानीखेत में भी स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रशासन, पर्यटन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन के नेतृत्व में रानीखेत तहसील के होटल, रिसॉर्ट्स और होम स्टे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने संस्थानों के संचालन संबंधी जरूरी प्रपत्रों की गहनता से जांच की। रजिस्टर का निरीक्षण कर रख-रखाव का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान होटल, रिसॉर्ट्स, होम स्टे में कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ कर उनकी समस्याओं की भी जानकारी टीम ने ली। साथ प्रशासन द्वारा इन संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की काउंसिलिंग भी की गई। संयुक्त टीम ने होटलों में कूड़ा निस्तारण और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कुछ होटल रिसार्ट्स में कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं मिलने, घरेलू गैस के व्यवसायिक इस्तेमाल तथा अन्य अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने कहा कि जिन होटल, रिसॉर्ट्स में अनियमितताएं पाईं गईं हैं, उन्हें नोटिस भेजकर जरूरी कार्रवाई जाएगी। साथ ही संचालकों पर अर्थदंड भी लगाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलटी में चयनित अभ्यर्थियों ने सरकार से मांगी नियुक्ति
Next: गौमाता पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बजरंग दल में रोष

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.