Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक : मंगेतर ने दोस्तों के साथ मिलकर की डॉक्टर की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक : मंगेतर ने दोस्तों के साथ मिलकर की डॉक्टर की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/09/2022
rns featured image new

बेंगलुरु (आरएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में चेन्नई के एक डॉक्टर की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि जांच से पता चला है कि सोशल मीडिया पर प्राइवेट वीडियो लीक करने को लेकर युवा डॉक्टर की उसकी मंगेतर ने हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय डॉ. विकास के रूप में हुई है। वहीं आरोपियों की पहचान उसकी मंगेतर 25 वर्षीय प्रतिभा, उसके दोस्त सुशील (25) और गौतम (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने अन्य फरार आरोपी सूर्या की तलाश शुरू कर दी है।
10 सितंबर को विकास पर जानलेवा हमला हुआ था और 18 सितंबर को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना बेंगलुरु के बेगुर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक, डॉ. विकास और आरोपी प्रतिभा चेन्नई के रहने वाले थे। प्रतिभा आर्किटेक्ट के रूप में एक कंपनी में काम करती थी। दोनों दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए मिले थे और धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को भी बताया। रजामंदी मिलने के बाद दोनों जल्द ही शादी करने वाले भी थे। डॉ. विकास ने यूक्रेन में अपना मेडिसिन कोर्स पूरा किया था और चेन्नई में प्रैक्टिस की थी।
वह छह महीने के लिए अपने कोर्स को आगे बढ़ाने के लिए बेंगलुरु आया और दोनों एक साथ रहने लगे। इस दौरान डॉक्टर विकास ने अपनी मंगेतर प्रतिभा और उसकी मां का प्राइवेट वीडियो बनाया।
बाद में, उस वीडियो को सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट से वायरल कर दिया। पुलिस ने कहा कि इस बात को लेकर विकास और प्रतिभा दोनों के परिवारों में लड़ाई हुई।
विकास की इस हरकत के बारे में प्रतिभा ने अपने अन्य दोस्तों को बताया। इसके बाद आरोपी सुशील ने 10 सितंबर को डॉक्टर विकास को अपने घर बुलाया और जब वह आया तो आरोपी ने उस पर हथियारों से हमला कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, शादी का मतलब सिर्फ शारीरिक सुख नहीं- परिवार को बढ़ाना भी जरूरी
Next: बोट हाउस क्लब नैनीताल के चुनाव को ई-वोटिंग शुरू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.