Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा राज्य आंदोलनकारियों और महिला आरक्षण पर विस सत्र बुलाए सरकार
  • देहरादून

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा राज्य आंदोलनकारियों और महिला आरक्षण पर विस सत्र बुलाए सरकार

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
harish rawat

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सरकारी सेवाओं में राज्य की महिलाओं और राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के लिए आरक्षण विधेयक पारित करने के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया जाए। रावत ने कहा कि दोनों विधेयकों को मूल रूप में ही विधानसभा से पारित कराते हुए राजभवन भेजा जाए। मंगलवार को रावत ने सोशल मीडिया पर संवाद करते हुए अपने मन की बात साझा की। उन्होंने कहा कि हाल में राजभवन ने राज्य आंदोलकारी आरक्षण बिल को वापस किया है। इस बिल को मूल रूप में दोबारा भेजा जाए तो राजभवन को उसे स्वीकार करना होगा। यदि जरा भी संसाधन होता है तो उसे नया मान लिया जाएगा। ऐसे में राजभवन में फिर से तकनीकी पेंच लग सकता है। ऐसा न हो कि संसोधन के नाम पर कोई गलती हो जाए। रावत ने कहा कि महिला आरक्षण की व्यवस्था पर अदालत ने रोक लगा दी है। इसका हल यही है कि सरकार इसे कानून का रूप दे। सरकार को चाहिए कि विधानसभा का सत्र बुलाकर तत्काल दोनों आरक्षण विषयों पर बिल पारित कराए। रावत ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की महिला आरक्षण बिल पर रुख की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आर्य ने भी सरकार से इस बाबत मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि यदि सरकार इसे नहीं लाती तो कांग्रेस प्राइवेट बिल की तरह इसे विस में लाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामान नहीं देने पर मकान मालिक पर कराया केस
Next: तीन महीने से लापता जिम कर्मचारी की गुमशुदगी का केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.