Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ड्राइवर को बातों में लगा कार से दो लैपटॉप, 25 हजार की नगदी चुराई
  • देहरादून

ड्राइवर को बातों में लगा कार से दो लैपटॉप, 25 हजार की नगदी चुराई

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
default featured image

देहरादून। कारोबारी की सड़क किनारे खड़ी कार में बैठे चालक को बातों में उलझाकर शातिर युवक अंदर से दो लैपटॉप और 25 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर विजय पाल सिंह निवासी सिप्रा रिवेरा ज्ञानखंड, इंदिरापुरम, गाजियाबाद ने तहरीर दी। उनकी पौड़ी में हर्बल उत्पाद निर्माण की फैक्ट्री है। सोमवार को वह अपने साथी बालकृष्ण ध्यानी के साथ दून आए थे। रिस्पना पुल के पास गुलाब रेस्टोरेंट के पास कार से उतरकर परिचित से मिलने चले गए। इनका चालक कार में बैठा रहा। इस दौरान एक युवक आया। उसने पहले कार आगे करने को कहा। ड्राइवर ने कार आगे बढ़ाई तो फिर दूसरे युवक ने कहा कि उसका चश्मा कार के बाहर गिर गया है। ड्राइवर गाड़ी से उतरा तो इस दौरान दो अन्य युवक वहां थे। आरोप है कि उन्होंने चुपके से कार की डिग्गी खोली और अंदर से दो लैपटॉप व नगदी चुरा ले गए। दोनों पीड़ितों के कार में वापस लौटने पर सामान चोरी होने का पता लगा। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। वहीं चोरों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रैली के माध्यम से की सिंगल यूज प्लास्टिक दान करने की अपील
Next: सरकारी स्कूलों के छात्रों की ड्रेस होगी एक समान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.