Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पीएमओ से आए भाष्कर खुल्वे और मंगेश घिल्डियाल निरीक्षण करने पहुँचे केदारनाथ
  • रुद्रप्रयाग

पीएमओ से आए भाष्कर खुल्वे और मंगेश घिल्डियाल निरीक्षण करने पहुँचे केदारनाथ

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

केदारनाथ का स्थलीय निरीक्षण कर पुर्ननिर्माण कार्यों का जायजा लिया

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्य के विशेष कार्य अधिकारी भाष्कर खुल्बे व उप सचिव पीएमओ मंगेश घिल्डियाल मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर पुर्ननिर्माण कार्यो का जायजा लिया। मंगलवार को केदारपुरी का निरीक्षण करते हुए दोनों अधिकारियों ने निर्माणदायी संस्थाओं को माह अक्टूबर तक विभिन्न कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सड़क, विद्युत, जल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के भी निर्देश दिए। विशेष कार्य अधिकारी बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य भाष्कर खुल्बे की अगुवाई में उप सचिव पीएमओ मंगेश घिल्डियाल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित अन्य अफसर केदारनाथ धाम पहुंचे। भाष्कर खुल्बे ने जिला प्रशासन सहित निर्माणदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि केदारपुरी में लगातार विपरीत मौसम व भारी बारिश की संभावनाएं बनी रहती हैं, ऐसे में प्राथमिकता के साथ सभी रेन शेल्टरों का निर्माण समय पर पूरा किया जाए ताकि बाबा केदार के दर्शन को पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को दिक्कतें न उठानी पड़े।
उप सचिव पीएमओ मंगेश घिल्डियाल ने प्राथमिकता के साथ फस्ट ऐड टूरिस्ट फैसीलिटी सेंटर तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र होने के कारण मैदानी इलाकों से बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य बिगड़ने के मामले भी सामने आते हैं। ऐसे में आधुनिक तकनीक एवं सुविधाओं के साथ चिकित्सा केंद्र तैयार होना आवश्यक है। उन्होंने सरस्वती नदी के समीप तैयार हो रहे वाटर एटीएम में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मंदाकिनी आस्था पथ को भी अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि बाबा के दर्शनों को पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़ का उचित प्रबंधन किया जा सके। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अक्टूबर माह तक विभिन्न निर्माण कार्य पूर्ण करने के क्रम में निर्माणदायी संस्थाओं को समय पर सभी कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। निर्माणदायी संस्थाओं को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अतिरिक्त कार्मिकों की आवश्यकता पड़ने पर बिना देरी के तैनाती की जाए ताकि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जा सके। इस मौके पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम चमोली ने किया क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण, किसानों संग काटी धान की फसल
Next: शिक्षकों ने सीधी भर्ती का किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.