Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक
  • पौड़ी

एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे पुलिस:एसएसपी

पौड़ी। अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए पौड़ी के एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने और हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए। अवैध शराब की धरपकड़ सहित शराब पीकर वाहन चलाने और ओवर स्पीड आदि मामलों में सख्ती से निपटने को कहा है। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि जिले में 33 हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस इनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे। जबकि इसके साथ ही 8 ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए भी आवश्यक कदम उठाएं जाए। जिले की अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए एसएसपी ने विभिन्न निरोधात्मक कार्रवाई की धीमी प्रगति पर पर भी नाराजगी जताई। एसएसपी ने कहा कि बीते साल की अपेक्षा इस साल अब तक मामले में कार्रवाई कम हुई है। समीक्षा पुलिस अधिनियम में कम चालानी कार्रवाई पर कोटद्वार लैंसडौंन व पौड़ी थानों को प्रगति में सुधार के लिए कहा गया। जबकि इसमें श्रीनगर और रिखणीखाल थानों ने बेहतर काम किया। समीक्षा में पाया गया कि थाना श्रीनगर में 33, पौड़ी पर 2, थाना लक्ष्मणझूला में 9 कोटद्वार में 3 को विवेचनाएं लंबित है। बताया गया कि अभी तक 91 चालकों के डीएल निरस्त किए गए है। जबकि मालखानों में लंबित 155 मालों का निस्तारण होना रह गया है। पुलिस मुख्यालय, रेंज कार्यालय व राष्ट्रीय महिला आयोग से आई 51 शिकायतों के साथ ही डीएम और अन्य माध्यमों से मिली 128 शिकायतों का भी निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उत्तराखंड पुलिस एप में ईएफआईआर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया। एसएसपी ने कहा कि वांछित, ईनामी और फरार चल रहे अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। इसमें किसी तरह की कोताही न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक रपटने से युवक गंभीर घायल
Next: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.