Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • हरिद्वार

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को भाजपा द्वारा सेवा स्वच्छता पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जमशेद खान के संयोजन में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने गढ़ी वाले पीर की दरगाह परिसर और हज्जाबान स्थित कब्रिस्तान की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जमशेद खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नायक हैं। उनके नेतृत्व में देश निरंतर ऊंचाईयों की और बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर सभी को स्वच्छता का संकल्प लेना चाहिए और अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए। अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष हाजी मुकर्रम अली ने कहा कि इस समय डेंगू का सीजन चल रहा है। इसलिए अपने घरों व आसपास सफाई रखें। कहीं भी पानी ना जमा होने दें। जिससे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी फैलाने वाले मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देश की उन्नति एवं प्रगति में अपना योगदान दे रहें हैं। देश आर्थिक रूप से मजबूती की और बढ़ रहा है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के तहत अपना योगदान दे रहा है।  इस अवसर पर शहनवाज सलमानी, इदरीश मंसूरी, शाहनवाज अब्बासी, पप्पन कुरैशी, नौशाद मंसूरी, नसीम सलमानी, सोहेल सलमानी, रियासत गौड़, गुलफाम पीरजी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपदाकाल में रक्षा के सिखाए गुर
Next: मांगों को लेकर लघु व्यापारियों ने किया नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.