Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हरियाणा
  • चीतों के लिए हिरण की बलि देने के मामले में बिश्नोई समाज खफा
  • हरियाणा

चीतों के लिए हिरण की बलि देने के मामले में बिश्नोई समाज खफा

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

फतेहाबाद।  नामीबिया से लाए गए चीतों की भूख मिटाने के लिए हिरणों की बलि देने के मामले में अब बिश्नोई समाज ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चीतों के लिए मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में 181 हिरण छोड़ने के फैसले के खिलाफ बिश्नोई समाज ने फतेहाबाद सचिवालय पर धरना शुरू कर दिया है। समाज के लोगो ने कहा कि बीजेपी के सहयोगी कुलदीप बिश्नोई को भी इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। लोगों ने कहा कि ट्वीट करने से कुछ नहीं होगा। कुलदीप बिश्नोई को समाज की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।
चीतों के भोजन के लिए एमपी में हिरण भेजे जाने से बिश्नोई समाज में रोष है। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर इस बात पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पीएम मोदी को भेजे पत्र में लिखा है कि भारत सरकार ने अपने नेतृत्व में नामीबिया से लाकर 8 चीतों को हिंदुस्तान के वनों में विलुप्त प्रजाति को पुनर्स्थापित करने के लिए छोड़ा है, लेकिन उनके भोजन को तौर पर चीतल, हिरण इत्यादि पशुओं को जंगल में छोड़ने से बिश्नोई समाज बहुत आहत है। बिश्नोई समाज से जुड़े लोगों ने कहा कि इस फैसले पर सरकार को तुरंत प्रभाव से रोक लगानी चाहिए।
फतेहाबाद सचिवालय पर धरने पर बैठे बिश्नोई समाज से जुड़े एडवोकेट सुशील बिश्नोई ने कहा कि बेशक चीता एक मांसाहारी जीव है। उसका भोजन अन्य जीव ही होंगे, मगर इस तरह से हल्ला मचा कर सैंकड़ों हिरणों को भेजे जाने से बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज से हिरणों और अन्य जीवों की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहा है। इसके समाज ने कई बार कुर्बानियां भी दी हैं। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज के लोग बड़ी बैठक कर भी इस कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे कर्मी को चाकुओं से हमला कर उतारा मौत के घाट
Next: कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

इतंजार खत्म : तीन चरणों में होगा जम्मू कश्मीर का चुनाव, हरियाणा में 1 अक्टूबर को वोटिंग, जानें मतगणना की तारीख

RNS INDIA NEWS 16/08/2024 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरियाणा

पूर्व डीजीपी अशोक कुमार राई खेल विवि सोनीपति के कुलपति नियुक्त 

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा

फौजी ने की पत्नी की हत्या, एक दिन पहले कश्मीर से पहुंचा था घर

RNS INDIA NEWS 20/01/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.