Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने 21 करोड़ की हेरोइन और हथियार जब्त किए, ड्रोन से गिराए गए नशीले पदार्थ
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने 21 करोड़ की हेरोइन और हथियार जब्त किए, ड्रोन से गिराए गए नशीले पदार्थ

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पंजाब से लगी भारत पाकिस्तान की सीमा पर एक बार फिर ड्रोन की मदद से पाकिस्तान ने नशीले पदार्थ और हथियार गिराए हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के सीमावर्ती इलाके से बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए हैं। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
बीएसएफ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार करीब 2.45 बजे अटारी बॉर्डर से सटे पुलमोरां गांव में जवानों को संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि दिखाई दी। पेट्रोलिंग कर रहे जवानों ने ड्रोन को फॉलो किया, तो कुछ देर बाद ड्रोन संदिग्ध पैकेट गिराकर पाकिस्तान सीमा की तरफ चला गया।

इस घटना के बाद बीएसएफ जवानों और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी में जवानों को एक पैकेट मिला। पैकेट में हेरोइन के तीन छोटे पैकेट मिले, जिसका वजन करीब 3 किलो है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 21 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हेरोइन के साथ एक पिस्टल और 8 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
इस पूरी कार्यवाही को बीएसएफ की 22वी बटालियन ने अंजाम दिया है। इसके बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि तस्करों के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके। जानकारी के मुताबिक कुछ पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी तस्करों ने पंजाब सीमा के रास्ते 7 बार ड्रोन के जरिए भारत में ड्रग्स गिराने की कोशिश की थी। कई बार बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर गोलीबारी भी की है और उन्हें पाकिस्तान की तरफ धकेला है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी से हुआ झगड़ा तो मेट्रो के सामने कूदा शख्स, हुई मौत
Next: सपना चौधरी को कोर्ट ने हिरासत में लिया, धोखाधड़ी के मामले में डांसर ने किया सरेंडर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.