Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्टडी टूर हेतु जर्मनी रवाना हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्टडी टूर हेतु जर्मनी रवाना हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

देहरादून। विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले को लेकर चर्चाओं का केंद्र बने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जर्मनी के स्टडी टूर पर रवाना हो गए हैं। उनके साथ विभाग के छह उच्चाधिकारी भी गए हैं, प्रेमचंद अग्रवाल 25 सितंबर तक वापस आएंगे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस स्टडी टूर का मकसद उत्तराखंड और जर्मनी के बीच सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी साझा करना है। स्टडी टूर के दौरान जर्मनी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर प्रयोग में लाई जा रही प्रणालियों का भी अध्ययन किया जाएगा। यात्रा के दौरान उत्तराखंड में गंगा नदी में कूड़ा प्रवाह रोकने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि अध्ययन दल पर होने वाले खर्च को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम करने वाली कंपनी जीआईजेड द्वारा वहन किया जाएगा। टूर के लिए सभी स्तर पर प्रशासनिक स्वीकृति ले ली गई है। उनके साथ के साथ अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अपर निदेशक अशोक कुमार पांडे, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार दयानंद सरस्वती, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल भी जर्मनी के लिए रवाना हुए हैं। मौजूदा सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रियों के विदेश दौरे का यह दूसरा मामला है। इसे पहले भी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भी कृषि विभाग का एक दल, यूरोप में जैविक खेती का अध्ययन करने यूरोप का दौरा कर चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Next: बेचने के बाद फर्जीवाड़े से जमीन पर बैंक से ले लिया लोन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.