Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा के 16 छात्र छात्राएं ताज होटल के लिए चयनित
  • अल्मोड़ा

राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा के 16 छात्र छात्राएं ताज होटल के लिए चयनित

RNS INDIA NEWS 16/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-16 at 12.35.33 PM

अल्मोड़ा। जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए टाटा ग्रुप के ताज होटल के द्वारा कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया था। कैंपस सेलेक्शन के लिए ताज होटल के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लर्निंग एंड डेवेलपमेंट मैनेजर दीपक जॉर्ज थॉमस, जिंजर होटल के मैनेजर मुकेश कुमार, ताज कॉर्बेट रामनगर से ह्यूमन रिसोर्स डिपार्मेंट से प्रदीप कुमार और असिस्टेंट मैनेजर रोहित कुमार (असिस्टमेन्ट मैनेजर) संस्थान पहुंचे थे। संस्थान में उनका स्वागत द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने कुमाऊं के पारम्परिक परिधान में तिलक लगाकर किया। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया व प्रवक्ता भानु प्रताप द्वारा कैंपस सेलेक्शन के लिए आए अतिथियों का अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं से परिचय करवाते हुए धन्यवाद किया गया। कैंपस सेलेक्शन के लिए दो चरणों में अंतिम वर्ष के 31 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चयन का अंतिम चरण जो कि ताज कॉर्बेट होटल रामनगर में आयोजित होगा के लिए संस्थान के 16 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। संस्थान पहुंचे चयनकर्ताओं ने सभी छात्र छात्राओं को ताज होटल के विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा प्रदीप कुमार व रोहित कुमार द्वारा ये भी बताया गया कि राजकीय होटल मैनेजमेंट अल्मोड़ा के पूर्व छात्र छात्राएं आज अभी के समय में अपनी सेवाएं ताज कॉर्बेट रामनगर में हाउस कीपिंग मैनेजर और बेकरी शेफ के रूप में दे रहे हैं और वे चाहते हैं कि इस संस्थान के उनके साथ और छात्र छात्राएं आएं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लर्निंग एंड डेवेलपमेंट मैनेजर दीपक जॉर्ज थॉमस ने छात्र छात्राओं को पूरे देश विदेश में स्थित ताज होटल के बारे में बताया और कहा होटल में रोजगार देने के साथ साथ आज के समय में युवाओं को ताज होटल नई तकनीक कि जानकारी भी देता है उनके द्वारा सभी छात्र छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। संस्थान में आये सभी अतिथियों को संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा कुमाऊंनी भोजन पहाड़ी लौकी, भट्ट की चुरकानी, झोली, ककड़ी का रायता, मड़वे कि रोटी और मीठे में सिंगोड़ी परोसी गयी। संस्थान के प्रधानाचार्य व उप जिलाधिकारी जय वर्धन शर्मा द्वारा चयनित सभी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। संस्थान के प्रवक्ता धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया द्वारा ताज होटल के प्रतिनिधियों का अल्मोड़ा संस्थान आने पर धन्यवाद किया गया और भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग कि अपेक्षा की है और उनके द्वारा भी पूरे सहयोग कि बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोन छीनना पड़ा महंगा, 15 किलोमीटर तक ट्रेन की खिडक़ी पर लटका रहा चोर
Next: पाकिस्तान में बाढ़ के बाद डेंगू का कहर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.