Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तमंचे की सफाई के दौरान युवक को लगी गोली
  • हरिद्वार

तमंचे की सफाई के दौरान युवक को लगी गोली

RNS INDIA NEWS 14/09/2022
rns featured image new

रुड़की। खड़ंजा में तमंचे की सफाई के दौरान गोली चल गई। गोली एक युवक के कंधे में लगी है। परिजन उसे सीएचसी लाए, तो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। घायल युवक से पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने गांव के दूसरे युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को खड़ंजा कुतुबपुर के कुछ लोग गांव के युवक मुनाजिब पुत्र तालिब को लेकर लक्सर सीएचसी पहुंचे। मुनाजिब के कंधे में काफी गहरा घाव था। सीएचसी के डॉक्टरों ने मुआयना किया तो पता चला कि जख्म गोली लगने से बना है। इस पर सीएचसी के डॉक्टरों ने लक्सर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट और एसएसआई अंकुर शर्मा सीएचसी पहुंचे और घायल मुनाजिब से इस बाबत जानकारी ली। शुरूआत में तो मुनाजिब गिरकर घायल होने की बात कहता रहा। बाद में पुलिस ने सख्ताई से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव में उसका दोस्त दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र मुनफैत घर पर तमंचे की सफाई कर रहा था। मुनाजिब भी वहीं मौजूद था। सफाई करते समय तमंचे से अचानक फायर हो गया और गोली मुनाजिब को जा लगी। इस पर पुलिस गांव पहुंची और दबिश देकर दिलशाद को हिरासत में ले लिया। कुछ देर आनाकानी के बाद उसने भी घटना की पुष्टि की। बाद में पुलिस ने दिलशाद की निशानदेही पर उसके घर के पास के खेत से तमंचा तथा कारतूस बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि दिलशाद को कोर्ट में पेश करने के बाद रुड़की जेल भेज दिया गया है। उधर, गोली से घायल मुनाजिब को भी डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में मदरसे का छात्र लापता
Next: भर्ती घोटालों के खिलाफ निकाला रोजगार अधिकार मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.