Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • झूठे आश्वासन पर गाय बेचना पड़ा मंहगा, लगाया हर्जाना
  • हरिद्वार

झूठे आश्वासन पर गाय बेचना पड़ा मंहगा, लगाया हर्जाना

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
default featured image

रुड़की। गर्भावस्था का झूठा आश्वासन देकर एक शख्स को अपनी गाय बेचना मंहगा पड़ गया। जिला उपभोक्ता आयोग ने इसे उपभोक्ता सेवा में कमी मानते हुए उपभोक्ता को गाय की कीमत 40 हजार रुपये मय ब्याज के लौटाने के आदेश दिए हैं। आयोग ने दस हजार का हर्जाना भी लगाया है। अधिवक्ता श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि सिविल लाइंस रुड़की निवासी राजीव धामी ने एक मार्च 2021 को एक गाय राजस्थान के गंगानगर से पवन कुमार से 40 हजार में खरीदी थी। गाय बेचते समय गाय विक्रेता ने आश्वस्त किया था कि गाय गर्भवती है, जिसकी जांच वहीं के पशु चिकित्सक ने गर्भावस्था की बाबत की थी। लेकिन घर लाने पर पता चला कि गाय गर्भवती नहीं है। जिसकी पुष्टि रुड़की के पशु चिकित्सक द्वारा भी जांच के बाद 25 जून 2021 को की गई। झूठे आश्वासन पर गाय बेचने से आहत होकर राजीव धामी ने 7 जुलाई 2021 को जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष कंवर सैन ,सदस्य अंजना चड्ढा व विपिन कुमार ने झूठे आश्वासन पर गाय बेचने को उपभोक्ता सेवा में कमी के लिए दोषी मानते हुए गाय की कीमत मय ब्याज लौटाने व दस हजार रुपये हर्जाना अदा करने का फैसला सुनाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Next: दुग्ध उत्पादकों को बांटी प्रोत्साहन राशि

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.