Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जहरीली शराब से जान गंवाने वालों के परिजनों को डीएम ने दिया हरंसभव मदद का आश्वासन
  • हरिद्वार

जहरीली शराब से जान गंवाने वालों के परिजनों को डीएम ने दिया हरंसभव मदद का आश्वासन

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को पथरी क्षेत्र के फूलगढ़, शिवगढ, दुर्गागढ़ गांवों का दौरान जहरीली शराब से जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने दिवंगतों के परिजनों को ढाढस बंधाते हुये कहा कि घटना काफी दुःखद है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। लेकिन अब हमें मृतकों के आश्रितों के भविष्य के बारे में सोचना है।
जिलाधिकारी ने मौके पर ही अधिकारियों को शराब का सेवन करने से जिनकी मृत्यु हुई है। उनका मृत्यु प्रमाण पत्र 48 घण्टे के भीतर जारी करने, भारत सरकार की स्पांसरशिप योजना के तहत नाबालिक बच्चों को दो हजार रूपये प्रतिमाह दिलाने की कार्रवाई तुरन्त शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी  को प्राइवेट या सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे मृतकों के बच्चों की अप्रैल 2023 तक की फीस माफ करने के निर्देश भी दिए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवारों को तुरन्त उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि दिवंगतों के आश्रितों को छह माह का राशन-गेहूं, चावल तथा दाल, कल तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये तथा उनके आश्रितों को विधवा पेंशन एवं किसान पेंशन योजना के तहत पेंशन का लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता के लिये भी प्रस्ताव प्रेषित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीड़ित परिवारों के सभी दस्तावेज एक ही स्थान-पंचायत घर से तैयार किए जाएं। ताकि पीड़ित परिवारों को दस्तावेजों के लिये अलग-अलग जगह न जाना पड़े। जिलाधिकारी शराब कांड में जान गंवाने वाले शिवगढ़ गांव के अमर पाल, विनोद, दुर्गागढ़ के देवेन्द्र कुमार तथा शिवगढ़ के इशम पाल, शुकपाल के परिजनों के आवास पर गये तथा उन्हें सांत्वना देते हुये हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों की सूचना पुलिस व प्रशासन को देने की अपील करते हुए कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई गलत सूचना देता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, एसडीएम पूरण सिंह राणा, परियोजना निदेशक  विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.कुमार खगेन्द्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्वालापुर पुलिस ने जारी की स्मैक, शराब की तस्करी व बिक्री तथा सट्टे की खाईबाड़ी में संलिप्त लोगों की सूची
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 29 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.