Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रदेश बना अवैध शराब और नशे का अड्डा: यशपाल आर्य
  • हरिद्वार

प्रदेश बना अवैध शराब और नशे का अड्डा: यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 11/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया है कि प्रदेश अवैध जहरीली शराब और नशे का अड्डा बन चुका है। प्रैस को जारी बयान में यशपाल आर्य ने कहा कि हरिद्वार के शिवगढ़ और फूलगढ़ गांव में कच्ची शराब ने कई लोगों की जान ले ली। अवैध नशे का कारोबार करने वाले माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण के चलते तमाम जांचों के बाद भी आज तक न अवैध जहरीली शराब का कारोबार रुका है न ही इनके पीछे की बड़ी मछलियों को जेल भेजा गया है। उन्होने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले 5 साल से अधिक समय से भाजपा की सरकार है। दोनों राज्यों में 5 सालों में अवैध जहरीली शराब से सैकड़ों लोगों की मौत हुई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2019 में हरिद्वार जिले के भगवानपुर के झबरेड़ा थाने के बल्लुपुर आदि गांव में 44 लोगों की मौत अवैध शराब के सेवन से हुई थी। भगवानपुर अवैध शराब कांड में जो लोग पीड़ित हुए उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए तक एंबुलेंस तक उपलब्ध नही हो पाई थी। आज उन गरीबों के मासूम बच्चे दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं। शराब कांड की विधानसभा समिति से जांच करवाई गई। लेकिन आज तक ये पता नही चला कि आखिर इस कांड के पीछे कौन था और किस विभाग की जिम्मेदारी इस अवैध रसायन को रोकने की थी। उन्होंने बताया कि केवल भगवानपुर में ही नही बल्कि इसी समय पड़ोस के उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ और कुशीनगर में भी अवैध शराब कांड हुआ जिसमें लगभग 100 लोगों की मौत हुई।

आर्य ने आरोप लगाया कि तब सरकार ने दावा किया था कि अवैध शराब के व्यापार को रोकने के लिए कानून लाएंगे। परंतु इस घटना के 7 महीने बाद ही सितंबर 2019 में राजधानी देहरादून में 6 लोगों की मौत अवैध जहरीली शराब से की सेवन करने से हुई। इस कांड में गिरफ्तार व्यक्ति का संबंध भारतीय जनता पार्टी से था। राज्य में अवैध शराब और नशीले पदार्थों का व्यापार दीमक की तरह फैल रहा है। अवैध शराब की बिक्री रुक नहीं रही है। हरिद्वार में जहरीली शराब का आतंक है। पहले भगवानपुर और अब फूलगढ़ व शिवगढ़ में जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। जहरीली शराब के सौदागर जो भी हों उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की बाईक समेत दो गिरफ्तार किए
Next: पथरी शराब कांड में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी का पति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.