Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी अल्मोड़ा की नशे के खिलाफ छेड़ी गयी मुहीम को सराहते हुए मां नंदा देवी मंदिर समिति ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा की नशे के खिलाफ छेड़ी गयी मुहीम को सराहते हुए मां नंदा देवी मंदिर समिति ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-07 at 2.14.12 PM

अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मंदिर समिति द्वारा 06 सितम्बर को मां नंदा देवी मेला कार्यक्रम में प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा को मुख्य अतिथि के रुप आमन्त्रित कर शॉल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। साथ ही महिला कल्याण की अध्यक्षा रीता दुर्गापाल द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा की धर्मपत्नी रितु राय को कुमाऊं की संस्कृति की पहचान पिछोड़ा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समाज को खासतौर पर युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों की सराहना की गई।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा कार्यक्रम के दौरान जनता को नशे के दुष्परिणामों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके पूरे परिवार को अस्त व्यस्त कर देता है। हम सभी को नशे के खिलाफ मुहीम छेड़नी होगी, जिससे हम समाज को नशे के दलदल मे फंसने से बचा सकते हैं और मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के लक्ष्य को हासिल करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

मेला कार्यक्रम में आरक्षी खुशाल राम कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा पूर्व में मंदिर परिसर हुई बैटरी चोरी मामले में 24 घंटे के अन्दर चोरी का खुलासा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने पर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए, मां नंदा देवी मंदिर समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंदिर समिति द्वारा एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा सतीश चंद्र कापड़ी व नंदा देवी मेला प्रभारी संजय जोशी को भी सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जगदीश चंद्र की हत्या मामले में मुख्यमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण : प्रदीप टम्टा
Next: लखनऊ के होटल अग्निकांड में 22 इंजीनियर और अधिकारी दोषी करार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.