Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पेयजल किल्लत को लेकर किया जलसंस्थान पर प्रदर्शन
  • नैनीताल

पेयजल किल्लत को लेकर किया जलसंस्थान पर प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। दो महीने से पानी की किल्लत झेल रहे बसंत विहार के लोगो ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों का कहना था कि प्रभावशाली लोगों को भरपूर पानी की सप्लाई हो रही है लेकिन आम लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। पार्षद नीमा भट्ट के नेतृत्व में मंगलवार को जलसंस्थान पर प्रर्दशन कर रहे लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के घरों में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। वहीं आम जनता तक पानी पहुंचाने में जलसंस्थान नाकाम है। इस दौरान तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि दो माह से स्थानीय लोग पानी की कमी से परेशान हैं। जल संस्थान चार दिन के बाद नलों में पेयजल की आपूर्ति कर रहा। टैंकर से की जाने वाली सप्लाई में 100 परिवारों के एक ही टैंकर से पानी दिया जा रहा है। जिस से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। वहीं लगातार मांग के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यहां जल संस्थान के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि पेयजल की आपूर्ति जल्द बहाल की जाएगी। प्रदर्शन में त्रिभुवन पांडे, संजय चौधरी, अंजू, हरीश संभल, मोहन चंद्र तिवारी, हरीश मैनाली, धीरज पंत, हरीश जोशी, चंदन सिंह, विपिन जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेब से भरा लोडर दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
Next: आईडीएफ ने पत्रकार अबू अक्लेह की हत्या स्वीकार की

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.