Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • निरंजनपुर के शिक्षक को सीएम ने किया सम्मानित
  • हरिद्वार

निरंजनपुर के शिक्षक को सीएम ने किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

रुड़की। निरंजनपुर के शिक्षक चंद्रपाल धीमान को सरकार ने इस साल बोधिसत्व मंथन संवाद के लिए चयनित किया है। सोमवार को जिले के 7 अन्य शिक्षकों संग देहरादून पहुंचे चंद्रपाल ने शिक्षा को ज्यादा प्रभावी और रुचिकर बनाने के लिए मुख्यमंत्री को कई सुझाव दिए। बाद में सीएम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस्माइलपुर के चंद्रपाल धीमान 2003 में सरकारी शिक्षक बने। 2008 से वे लक्सर के राजकीय इंटर कॉलेज निरंजनपुर में सहायक अध्यापक हैं। यहां उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी, और इसकी शुरूआत वृक्षारोपण से की। साथी शिक्षकों के सहयोग से उन्होंने कॉलेज परिसर में बॉटल पाम, गोल्डन साइप्रस, साइकस, चंपा, चमेली के 1000 पौधे लगाए। 2018-19 में उनके कॉलेज को जिले का विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार व चंद्रपाल को श्रेष्ठ संवेदनशील शिक्षक का पुरस्कार मिला।

इस दौरान वे मिड डे मील के प्रभारी थे। 2020 में केंद्रीय टीम ने मिड डे मील की जांच कर उनके कॉलेज को कॉलेज को पहला स्थान दिया। इसके लिए उन्हें प्रदेश स्तरीय मिड डे मील गुणवत्ता पुरस्कार और कॉलेज को श्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार मिला। इस बीच उन्होंने लाठरदेवा (हरिद्वार) की निजी कंपनी से बातचीत कर बच्चों के लिए फर्नीचर लिया। जल निगम से संपर्क कर कॉलेज में नलकूप लगवाकर दस जगह स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कराई। पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से उन्होंने कॉलेज परिसर में सड़क, बेंच लगवाई। इस साल उन्हें बोधिसत्व मंथन संवाद के लिए चयनित किया गया था।
सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संवाद के लिए चयनित जिले के आठ शिक्षकों से शिक्षा को अधिक प्रभावी और रूचिकर बनाने के लिए सुझाव जाने। चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने स्कूल के परिवेश को आकर्षक बनाने की राय दी है, ताकि बच्चे रूचि के साथ स्कूल आएं। बाद में सीएम धामी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की में 35 डेंगू पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
Next: जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार, दो फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.