Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर किया कैंसर जांच शिविर का शुभारंभ
  • हरिद्वार

विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर किया कैंसर जांच शिविर का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

हरिद्वार। गीता भवन ट्रस्ट सोसायटी द्वारा पावन धाम आश्रम में आयोजित चार दिवसीय कैंसर जांच शिविर के तीसरे दिन ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इस प्रकार के जांच शिविर से लाभ मिलता है। आम लोगों की सुविधा के लिए निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन कर गीता भवन ट्रस्ट सोसायटी ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। ज्वालापुर विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र होने से लोग स्तरीय चिकित्सा सुविधा से वंचित रह जाते हैं। निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किए जाने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। गीता भवन ट्रस्ट के महामंत्री सुनील गर्ग ने कहा कि शिविर को मिले समर्थन व जनता को पहुँचे लाभ ने हमारे संकल्प को और मजबूत बना दिया है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार की आवश्यकता को देखते हुए संस्था यहां कैन्सर अस्पताल बनाने पर विचार कर रही है। स्वामी वेदांत प्रकाश ने कहा कि पावन धाम हमेशा से जन कल्याण के कार्य करता रहा है। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से हरिद्वार व आसपास के लोगों को बहुत लाभ हुआ है। संयोजक अंशुल श्रीकुंज ने बताया कि शिविर में कैंसर, शुगर, ब्लड प्रेशर, एवं अन्य बीमारियों की अत्याधुनिक मशीनों से निःशुल्क जांच की जा रही है। मरीजों को दवा भी निःशुल्क दी जा रही है। शिविर में अभी तक 530 मरीजों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कैम्प में इतनी बड़ी तादाद में लोगों का जाँच के लिए आना लोगों की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सूचक है।
इस अवसर पर गीता भवन ट्रस्ट सोसायटी के महामंत्री एडवोकेट सुनील गर्ग, स्वामी वेदांत प्रकाश, स्वामी हरिवल्लभ दास शास्त्री, डा.धर्मेंद्र ढिल्लो, डा.गुलशन, डा.नवनीत, डा.मनी, डा.विपिन, डा.भरत अग्रवाल, डा.सिमर, डा.पूजा, विभाष मिश्रा, रविंद्र सूद, पीडी शर्मा, दर्शन सिंघल, नागेंद्र पोखरियाल, गौरव चौहान, वरदान गर्ग, सुनीता रानी, मेघा गर्ग, सुरेंद्र गोयल, पवन अग्रवाल, जोनी राजौर आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 49 नए केस, एक की मौत
Next: जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.