Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
  • टिहरी

टिहरी पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 06/09/2022
rns featured image new

केंद्र में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी: शशांक

नई टिहरी। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत मंगलवार को जनपद मुख्यायल नई टिहरी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचने पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार सहित युवा टीम ने डायजर में उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद नई टिहरी जिला मुख्यालय से बौराड़ी होते हुए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भाजयुमो के पदाधिकारियों ने पूरे जोश से प्रतिभाग कर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में नारे लगाए। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के नई टिहरी पहुंचने पर विधायक किशोर उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, टिहरी प्रभारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोला, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी ने भी फूलमालाओं से स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुये प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो शशांक रावत ने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और इस शक्ति का भरपूर उपयोग देश निर्माण में किया जाना चाहिए। प्रदेश के युवाओं का आगामी लक्ष्य होगा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार कारे केंद्र में प्रचंड बहुमत से स्थापित किया जाय। युवाओं से अपील की कि राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाते हुये राज्य व केंद्र सरकार की योजनओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने जनपद में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के बाद कहा कि भाजयुमो निरंतर सेवा भाव से जनपद में काम कर रही है। कोविड काल में भाजयुमो की टीम ने सेवा भाव से लोगों की सेवा करने का काम किया है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। युवाओं की मजबूत टीम देश व समाज हित में निरंतर काम कर रही है। इस मौके पर सुधीर जोशी, भाजयुमो के जिला महामंत्री मनीष, नरेश, लीगल सेल के विकास नेगी, अनुज उनियाल, शिवम नेगी, मौलिक डबराल, हिमांशु, परवेश, विपिन, सूरज गिरी, फहीम, अंजलि गिरी, दिव्या, निकिता, साक्षी आदि भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी मामले में सपना चौधरी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
Next: एमएसडब्ल्यू की तीन दिवसीय ट्रेनिंग शुरू

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.