Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बाघ के जबड़े से अपने जिगर के टुकड़े को खींच लाई माँ, 25 मिनट तक चली लड़ाई
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

बाघ के जबड़े से अपने जिगर के टुकड़े को खींच लाई माँ, 25 मिनट तक चली लड़ाई

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
48540509202215335027

उमरिया (आरएनएस)। उमरिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपने डेढ़ साल के बच्चे को मौत के मुँह से निकाल लाई। अपने जिगर के टुकड़े के लिए माँ बाघ से भिड़ गई। बाघ ने महिला को करीब-करीब दबोच ही लिया था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। माँ बच्चे के लिए बाघ से करीब 25 मिनट तक लड़ती रही। आखिरकार उसने मौत के मुंह से बच्चे को निकाल लिया। बाघ के नाखून शरीर में घुसने से महिला की हालत गंभीर है। उमरिया स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जबलपुर भेज दिया गया। घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के रोहनिया गांव की है।

बताया जाता है कि अर्चना चौधरी सुबह अपने बेटे राजवीर के साथ किसी काम से बाहर निकली थी। इस बीच एक बाघ झाडिय़ों में छिपा बैठा था। वह लकड़ी-कांटे की फेंसिंग को फांदकर अंदर आ गया और राजवीर को पकड़ लिया। ये देख अर्चना ने होश नहीं खोया, बल्कि उसने पूरी हिम्मत से बाघ का सामना किया। बाघ ने उसे भी दबोच लिया और अपने नाखून उसके शरीर में घुसा दिए, लेकिन महिला लगातार चीखती रही और गांववालों को आवाज देती रही। बाघ से उसका संघर्ष करीब 25 मिनट तक चला। वहीं, जब गांववालों को आवाजें सुनी तो सभी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद बाघ मां-बेटे को छोडक़र जंगल में भाग गया। उसके जाने के बाद लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइरस मिस्त्री की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, मृत्यु का कारण बनी मर्सिडीज कार में इस चीज की कमी
Next: फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट हुए बंद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.