Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • प्रस्तावों में लापरवाही पर एडीएम ने जताई नाराजगी
  • चम्पावत

प्रस्तावों में लापरवाही पर एडीएम ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

चम्पावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालयों के विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यालय भवनों के प्रस्तावों में हो रही देरी और लापरवाही पर नाराजगी भी व्यक्त की। स्कूल प्रबंधन ने एडीएम को बताया कि विद्यालय भवन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को रुपये 15 करोड़ की धनराशि के सापेक्ष 7 करोड़ 88 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई। इससे दो हॉस्टल, प्रशासनिक भवन, चार प्राचार्य कक्ष का निर्माण किया गया। बताया कि वर्तमान में 2014 से निर्माण कार्य बंद है। साथ ही वित्तीय वर्ष सितंबर में शासन से 2. 90 करोड़ अवमुक्त हुए। लेकिन कार्यदाई संस्था की ओर से समय पर अतिरिक्त कार्यों के प्रस्ताव न बनाए जाने के कारण धनराशि आहरित नहीं हो सकी। जिस कारण शासन से अवमुक्त हुई धनराशि को समर्पित करना पड़ा। मामले में एडीएम ने कार्यदाई संस्था व शिक्षा विभाग को 15 दिन के भीतर अतिरिक्त प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा एडीएम ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के नियमित चिकित्सा परीक्षण के लिए सीएमओ को मानकानुसार उपनल से स्टाफ नर्स रखे जाने की सहमति दी। विद्यालय में पेयजल आपूर्ति को लेकर एडीएम ने जल संस्थान को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। यहां सीईओ जितेंद्र सक्सेना, प्रधानाचार्य जीआर आर्य, संजय शुक्ला, हरिकृष्ण समेत समिति के सदस्य बीडी कलौनी, गणेश पांडेय, डॉ. कमलेश सक्टा आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीए और बीएससी तृतीय वर्ष के परीक्षाफल में सुधार की मांग
Next: नंदा देवी मेले से लौट रहे युवक की बोल्डर की चपेट में आने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.