Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संसद में नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता : राहुल गाँधी
  • राष्ट्रीय

संसद में नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता : राहुल गाँधी

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rahul-gandhi

नई दिल्ली (आरएनएस)। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की सत्ताधारी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की जा रही है क्योंकि हमारे सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही राहुल ने दूसरे दलों को एक संदेश दे दिया है।
राहुल ने कहा कि हमारे लिए सरकार ने सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। संसद में विपक्ष के नेताओं का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता। चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर सरकार का दबाव बना हुआ है। इसलिए अब हम जनता के बीच में जाकर, जनता को देश की सच्चाई बताएंगे। इसीलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है। वहीं, राहुल गांधी के ‘विपक्ष’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर दूसरे दलों के नेताओं को संदेश माना जा रहा है कि 2024 के चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए सभी दलों को एकसाथ आना होगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईडी द्वारा की कार्रवाई पर भी मोदी सरकार को घेरा और कहा कि मुझसे 55 घंटे पूछताछ हुई। 55 घंटे क्या, 500 घंटे, पांच साल भी पूछताछ कर लो, मुझे फर्क नहीं पड़ता।

राहुल ने आगे कहा, नफरत डर से पैदा होती है। जो डरता है वह नफरत पैदा करता है। भाजपा और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में नफरत और भय पैदा करते हैं। उन्होंने कहा, यह नफरत ही हिंदुस्तान को कमजोर कर रही है। उन्होंने सवाल किया महंगाई, बेरोजगारी, नफरत से मजबूत होता है क्या? नरेंद्र मोदी और भाजपा देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। हम नफरत मिटाते हैं और जब डर कम होता है तो हिंदुस्तान तेजी से आगे बढ़ता है। हमने यह करके दिखाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 10 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है स्काईवॉक
Next: लालू यादव के करीबी आरजेडी नेता विजेंद्र यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.