Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • इन पांच फलों के नियमित इस्तेमाल से आपका हृदय रहेगा पूरी तरह स्वस्थ
  • रहन-सहन

इन पांच फलों के नियमित इस्तेमाल से आपका हृदय रहेगा पूरी तरह स्वस्थ

RNS INDIA NEWS 05/09/2022
rns featured image new

हृदय शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसका स्वस्थ रहना जरूरी है।हालांकि, बिगड़ती जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण हृदय की हालत बिगड़ती जा रही है और लोग विभिन्न प्रकार के हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं। अगर आप अपने हृदय को रोगों से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में फलों को शामिल करें। आइए जानते हैं कि कौनसे हैं वो पांच फल, जिनके नियमित इस्तेमाल से आपका हृदय पूरी तरह स्वस्थ रहेगा।

चकोतरा
हृदय को स्वस्थ्य बनाए रखने और हृदय रोग से संबंधित जोखिमों से राहत दिलाने में चकोतरा का सेवन काफी हद तक कारगर साबित हो सकता है। एक शोध के मुताबिक, चकोतरा में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने का गुण मौजूद होता है, जो हृदय जोखिमों से राहत देने में कारगर है। वहीं, इसमें फ्लेवोनोइड, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन- सी जैसे कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हृदय को पूर्ण सुरक्षा देने में सहायक हैं।

सेब
एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे कहावत से तो आप भली-भांति वाकिफ होंगे। इसका मतलब है कि यदि आप रोजाना एक सेब खाएंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह बात हृदय को रोगों से सुरक्षित रखने के लिए भी फिट बैठती है। सेब फ्लेवोनोइड्स से युक्त होता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हुए हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता हैं।

खुबानी
खुबानी विटामिन- ए, विटामिन- सी, विटामिन- ई, विटामिन- के और फाइबर से भरपूर होता है। इसके अलावा कैरोटेनॉयड्स भी इसमें मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हृदय के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स नामक पोषक गुण भी मौजूद होता है, जो एंटी-कोलेस्ट्रॉल गुण को प्रदर्शित करता है और शरीर से फ्री रेडिकल्स और फैट टिश्यू को कम करके हृदय को रोगों से दूर रखने में मदद करता है।

केला
हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना एक केले का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और पौटेशियम जैसे पोषक तत्व सम्मिलित होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय जोखिम को कम कर सकते हैं। केले में पाए जाने वाला मैग्नीशियम हृदय को पंपिंग करने में मदद करता है और साथ ही हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक आदि समस्याओं से दूरी बनाएं रखने में मदद करता है।

बेरीज
बेरीज का सेवन भी हृदय की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई बेरीज में ऐंथोसायनिन और ऐलाजिटैनिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। इससे कई हृदय संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा, ये एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हृदय संबंधित समस्याओं के जोखिमों को कम करने में भी सहायता प्रदान कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 सितम्बर
Next: बाबा गद्दीयां सरकारी सेवा केंद्र में एक के बाद एक चोरी कर चोरों ने बनाया रिकॉर्ड

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.