Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चीन को सबक सिखाने की तैयारी में भारत
  • उत्तराखंड

चीन को सबक सिखाने की तैयारी में भारत

RNS INDIA NEWS 28/09/2020
rns featured image new

इजरायल के साथ कर रहा हाईटेक हथियारों पर काम

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कोरोना संक्रमण काल में भारत खुद को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में है। इसी के तहत व रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है और इसमें भारत की मदद कर रहा है इजरायल। भारत और इजरायल पहले से विस्तारित अपनी रक्षा साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। भारत ने इजरायल के साथ मिलकर अत्याधुनिक हथियारों का पूरा तंत्र विकसित करने की योजना बनाई है।
भारतीय रक्षा सचिव और उनके इजराइली समकक्ष की अध्यक्षता में रक्षा सहयोग पर एक संयुक्त कार्य समूह का गठन किया गया। यह समूह दोनों देशों के संयुक्त परियोजनाओं को बढ़ावा देने का काम करेगा। भारत और इजराइल का यह कदम चीन को परेशान कर सकता है। चीन फिलहाल 1962 की ही तरह छल युद्ध कर भारत के जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उप कार्य समूह (एसडब्ल्यूजी) के मुख्य उद्देश्य मैत्रीपूर्ण देशों को संयुक्त निर्यात के अलावा प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण, सह-विकास और सह-उत्पादन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार आदि होंगे। इसमें कहा गया है कि एसडब्ल्यूजी के गठन की घोषणा एक वेबिनार में की गयी जिसका आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया था। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के रक्षा सचिवों और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वेबिनार में भाग लिया और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के संबंध में बातचीत की। मंत्रालय ने कहा कि कल्याणी समूह और राफेल उन्नत रक्षा प्रणाली के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। बयान के अनुसार, यह वेबिनार इस श्रृंखला में पहला आयोजन था। इस श्रृंखला के तहत मित्र देशों के साथ वेबिनार आयोजित किए जाएंगे ताकि रक्षा निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके और अगले पांच वर्षों में पांच अरब डॉलर के रक्षा निर्यात लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
गौरतलब है कि इजरायल मिसाइलों, सेंसरों, साइबर सिक्योरिटी और वायरस डिफेंस सब सिस्टम के क्षेत्र में विश्व में अव्वल है। यह ऐसे समय में हो रहा है जब एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव है। इसके अलावा भारतीय सशस्त्र बलों में सतह से हवा में मार करने वाले अगली पीढ़ी के बराक 8 मिसाइल सिस्टम शामिल किए जा रहे है। यह 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। यह तीन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और इजरायली एयरोस्पेस इंडस्ट्री की साझी परियोजना का हिस्सा है। आपको बता दें कि भारत और इजरायल अपनी दोस्ती को लगातार प्रकट करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। कृषि, जल, सडक़ एवं परिवहन क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए है।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के हमले से घायल युवक की आर्थिक मदद को आगे आए लोग
Next: कनाडा ने ब्रिटिश दवा कंपनी के साथ किया वैक्सीन खरीद का अग्रीमेंट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.