Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भल्लाफार्म में सरकारी संपत्ति पर कब्जा
  • देहरादून

भल्लाफार्म में सरकारी संपत्ति पर कब्जा

RNS INDIA NEWS 01/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। श्यामपुर भल्लाफार्म में सरकारी भूमि पर कब्जा कर कॉम्प्लेक्स बना दिया गया है। शिकायत पर तहसील और लोनिवि की टीम मौके पर जांच को पहुंची। खास बात यह है कि यह भूमि उत्तराखंड के राज्यपाल के नाम दर्ज है। बावजूद निजी भूमि पर कॉम्पलेक्स बना दिया गया। गुरुवार को ऋषिकेश तहसील प्रशासन को राज्यपाल उत्तराखंड के नाम पर दर्ज भूमि पर अतिक्रमण होने की शिकायत मिली। जिसके बाद प्रशासन की टीम जांच के लिए श्यामपुर के भल्लाफार्म क्षेत्र में पहुंची। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को मौके पर बुलवाया गया। तहसीलदार अमृता शर्मा के नेतृत्व में पटवारी सतीश जोशी और सुधीर सैनी ने कानूनगो की उपस्थिति में उक्त भूमि की पैमाइश की गई। खास बात यह है यह भूमि राज्यपाल के नाम दर्ज है। अब कैसे सरकारी भूमि पर कब्जा हो गया, इसको लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा तेज हो गयी है। कुछ का कहना है कि कांग्रेस शासन में यह कॉम्प्लेक्स बना है। ज्ञात हो कि भरत विहार में भी इसी तरह डीएम के नाम दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा किया गया। लेकिन आज तक मामले में कार्रवाई नहीं हो पाई है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। जिसके बाद मौके पर तहसीलदार के नेतृत्व में टीम भेजी गई। लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ पैमाइस कर संयुक्त निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अवैध कब्जा करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस की प्रस्तावित महारैली में सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल
Next: गुवाहाटी असम में टीएचडीसी का स्टॉल रहा सर्वश्रेष्ठ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.